×

औरैया: मिशन शक्ति के तहत जागरूकता फैलाने के लिए हो रहे आयोजन

रविवार को महिला कल्याण विभाग व परिवहन विभाग द्वारा खानपुर चौराहा पर स्थिति यातायात पुलिस सहायता केंद्र पर मिशन शक्ति के अंतर्गत नारी सुरक्षा नारी सम्मान के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया।

Roshni Khan
Published on: 28 Feb 2021 11:03 AM GMT
औरैया: मिशन शक्ति के तहत जागरूकता फैलाने के लिए हो रहे आयोजन
X
महिला उत्थान को मिशन शक्ति के तहत जागरूकता फैलाने के लिए हो रहे आयोजन (PC: social media)

औरैया: मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रकार के आयोजनों को करते हुए पुलिस व जिला प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध नजर आ रहा है। इसी क्रम में रविवार को शहर के खानपुर चौराहे पर स्थित यातायात पुलिस केंद्र पर महिला कल्याण विभाग व परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से एक शिविर लगाया।

ये भी पढ़ें:तैयार पंजाबी रोबोट: हरजीत ने कर दिखाया कमाल, बड़े-बड़े वैज्ञानिक भी हुए हैरान

रविवार को महिला कल्याण विभाग व परिवहन विभाग द्वारा खानपुर चौराहा पर स्थिति यातायात पुलिस सहायता केंद्र पर मिशन शक्ति के अंतर्गत नारी सुरक्षा नारी सम्मान के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता टीएसआई श्रवण कुमार तिवारी ने की।

नियमों का पालन आप सभी को करना चाहिए

सभा को संबोधित करते हुए आर आई बलवंत सिंह यादव ने बताया कि नियमों का पालन आप सभी को करना चाहिए। नियमों के पालन से आप और आपका पूरा परिवार भी सुरक्षित रहता है। कहा कि यात्रा के दौरान बस में महिलाओं को सीट और सम्मान देना भारत के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। एनजीओ क्रोनिक अकैडमी के मैनेजर कपिल गुप्ता ने बताया कि हेलमेट का प्रयोग दुपहिया वाहन पर जरूर करें। कहा कि सर की सुरक्षा बिना हेलमेट के नहीं हो सकती है।

auraiya auraiya (PC: social media)

कार्यक्रम अध्यक्ष टीएसआई श्रवण कुमार तिवारी ने दुर्घटना के चार कारण बताये

कार्यक्रम अध्यक्ष टीएसआई श्रवण कुमार तिवारी ने दुर्घटना के चार कारण बताये जिसमें मोबाइल, नींद, नशा, और तेज रफ्तार और इनसे सावधान होने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि नारी सुरक्षा के लिए सभी को जागरूक होने की आवश्यकता है। महिला कल्याण विभाग के जिला समन्वयक अक्षय कुमार द्वारा कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ महिलाओं तथा बच्चों से संबंधित कानूनों, बाल विवाह, प्रतिषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम, बाल विवाह की रोकथाम, कन्या भ्रूण हत्या एवं महिला कल्याण विभाग के समस्त टोल फ्री नंबर की विस्तृत रूप से जानकारी दी।

ये भी पढ़ें:गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव: नगरपालिका चुनावों में साढ़े तीन बजे तक 40% मतदान

साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए जन समुदाय से अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान यातायात टीम के साथ मुख्य रूप से कायम सिंह, होशियार सिंह, सुरेंद्र कुमार, सुरेश कुमार सहित पीआरडी के जवान भी मौजूद रहे।

रिपोर्ट- प्रवेश चतुर्वेदी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story