×

मेरठ में जगह-जगह छाया तिरंगा, कुछ इस तरह दिखा कांवड़ियों का उत्साह

कांवड़ यात्रा में देशभक्ति का रंग भी देखने को मिल रहा है। शिवरात्रि पर भगवान शिव को गंगाजल से नहलाने के लिए शिवभक्त हरिद्वार से कांवड लाते है। दिल्ली समेत अन्य जनपदों के शिवभक्त अपनी मंजिल की तरफ बढ़ रहे हैं। कांवड के साथ-साथ तिरंगा छाया हुआ है।

priyankajoshi
Published on: 16 July 2017 2:05 PM GMT
मेरठ में जगह-जगह छाया तिरंगा, कुछ इस तरह दिखा कांवड़ियों का उत्साह
X

मेरठ : कांवड़ यात्रा में देशभक्ति का रंग भी देखने को मिल रहा है। शिवरात्रि पर भगवान शिव को गंगाजल से नहलाने के लिए शिवभक्त हरिद्वार से कांवड लाते है। दिल्ली समेत अन्य जनपदों के शिवभक्त अपनी मंजिल की तरफ बढ़ रहे हैं। कांवड के साथ-साथ तिरंगा छाया हुआ है।

वहीं रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड बम-बम भोले के उद्घोष से गूंज रहा है। केसरिया वेश में सजे कांवड़ियें हाथों में तिरंगा लिए हुए है। कांवड लेने जाने वाले शिवभक्तों की पहली पसंद भोलेनाथ की टी-शर्ट और तिरंगा की फोटो छाई हुई है। कांवडियें शान से तिरंगे को लहरा रहे है।

गूंज रहे हर-हर महादेव के जयकारे

-शिवभक्त ड्रेस के साथ तिरंगा जरूर खरीद रहे है।

-तिरंगा सामान्य मूल्य 140 रुपए तक बिक रहा है और जगह-जगह तिरंगा देखने को मिल रहा है।

-कांवड़ और वाहनों के आगे लगे तिरंगा सजाए कांवडियों को उत्साह देखने को मिल रहा है।

-उधर हाइवे पर शिवभक्तों की संख्या बढ़ने लगी है। मनमोहक कांवड़ लेकर कांवड़ियें गुजर रहे है।

-पुलिस और पीएसी भारी संख्या में कांवड़ मार्ग पर तैनात किया गया है। बोल बम-बम और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ कांवड़ियें आगे बढ़ रहे है।

आगे की स्लाइड्स में देखें संबंधित तस्वीरें...

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story