×

कुदरत का करिश्मा: चांद के चारों ओर बना रंगीन गोला, देर रात तक ताकते रहे लोग

रविवार की देर रात्री को कुदरत का एक अदभुत करिश्मा आसमान में चाँद के चारो और एक रंगीन गोल घेरा बनकर सामने आया है। वहीं चाँद के इस नजारे को देखने के लिए लोग अपने घरों की छतों पर चढ़कर इस अदभुत नजारे को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हुई है।

Shivakant Shukla
Published on: 21 Jan 2019 8:32 AM GMT
कुदरत का करिश्मा: चांद के चारों ओर बना रंगीन गोला, देर रात तक ताकते रहे लोग
X

सहारनपुर: रविवार की देर रात यहां अचानक लोग अपने अपने घरों की छतों पर निकल आए। आकाश में चांद के चारों ओर एक रंगीन गोल घेरा नजर आया, जिसे देखने के लिए लोग आधी रात तक अपने अपने मकानों की छतों पर जमे रहे।

रविवार की देर रात्री को कुदरत का एक अदभुत करिश्मा आसमान में चाँद के चारो और एक रंगीन गोल घेरा बनकर सामने आया है। वहीं चाँद के इस नजारे को देखने के लिए लोग अपने घरों की छतों पर चढ़कर इस अदभुत नजारे को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हुई है।

ये भी पढ़ें— BJP के पास कोई नया पीएम उम्मीदवार हो तो बताए: अखिलेश

वहीं लोगो का कहना कि पहली बार आसमान इस तरह का ऐसा कुदरत का चमत्कार देखने को मिला है। लोगों ने चाँद के इस नज़ारे को देखने के लिए कड़ाके की सर्दी में ही चढ़कर इस हसीन नजारे का दीदार किया है। वहीं चाँद की यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

दरअसल आसमान में तकरीबन 11 बजे से चंद्रमा के चारों ओर एक रिंग रूप में चमक दिखाई पड़ रही है। इसको लेकर न केवल हैरानी हो रही है बल्कि यह चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी बीच हमने पूरे मामले को जानने का प्रयास किया और जो निष्कर्ष सामने आये उसे आपके साथ साझा कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें— CBI विवाद: राव के नियुक्ति याचिका पर सुनवाई से चीफ जस्टिस ने खुद को किया अलग

दरअसल आइस क्रिस्टल के ऊपरी वातावरण पर चंद्रमा की किरणों के पड़ने पर उनके प्रकाश से जो रिफ्लेक्शन होता है उसी के चलते चंद्रमा के चारों ओर एक रिंग बन जाता है।आइस क्रिस्टल का आकार परिणाम स्वरूप रोशनी के एक रिंग के रूप में नज़र आता है। ऐसी परिस्थिति में चंद्रमा के चारों ओर एक रोशनी से परिपूर्ण रिंग दिखाई देती है।

ये भी पढ़ें— वर्ष 2019 का पहला चंद्रगहण आज, जानें क्या करें और क्या न करें?

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story