×

सपा छोड़ फिजाउल्लाह चौधरी कांग्रेस में शामिल

जनपद मुरादाबाद के हरित प्रदेश संघर्ष मोर्चा के संस्थापक/अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य मतलूब अहमद ने भी अपने समर्थकों के साथ में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

Dhananjay Singh
Published on: 12 March 2019 3:15 PM GMT
सपा छोड़ फिजाउल्लाह चौधरी कांग्रेस में शामिल
X

लखनऊ: कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए मंगलवार को नई दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर सांसद के समक्ष जनपद मुरादाबाद के निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष एवं 2007 में बसपा से मुरादाबाद विधानसभा क्षेत्र एवं वर्ष 2012 में कांठ विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रहे फिजाउल्लाह चौधरी एवं जनपद झांसी के रोजगार गारंटी परिषद के सदस्य तथा बसपा के झारखण्ड के प्रभारी रहे प्रीतम सिंह प्रेमी ने बसपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

ये भी पढ़ें- चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट को मिला अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों का सम्मान

उल्लेखनीय है कि फिजाउल्लाह चौधरी के पिता स्व0 चौधरी अहमद उल्ला खां वर्ष 1967 एवं 1969 में विधायक रहे हैं एवं इनकी पत्नी आफशा चौधरी विकास खण्ड डिलारी, मुरादाबाद से ब्लाक प्रमुख एवं जिला पंचायत सदस्य रही हैं।

इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जनपद सीतापुर के परवीन कुमार वर्मा के नेतृत्व में लहरपुर सीतापुर के सईद अहमद, मो. इरफान, अफसर अली, मो. सादिक, अशफाक खां आदि सैंकड़ों लोगों ने प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं पूर्व विधायक सतीश अजमानी, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष गणेश शंकर पाण्डेय एवं सीतापुर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष विनीत दीक्षित के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

ये भी पढ़ें- साक्षी महाराज ने भाजपा को लिखी चिट्ठी, अगर टिकट कटा तो अच्छे नहीं होंगे परिणाम

जनपद मुरादाबाद के हरित प्रदेश संघर्ष मोर्चा के संस्थापक/अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य मतलूब अहमद ने भी अपने समर्थकों के साथ में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

Dhananjay Singh

Dhananjay Singh

Next Story