×

मेरठ: अधेड़ के साथ झोलाछाप डाक्टर ने किया ऐसा काम, जानकर कांप उठेगी रूह

यहां इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पांच बच्चों की मां के साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया गया। उसके बाद आरोपी तमंचा दिखाकर वहां से फरार हो गये। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद जांच कराने की बात कही है।

Aditya Mishra
Published on: 1 May 2019 3:24 PM GMT
मेरठ: अधेड़ के साथ झोलाछाप डाक्टर ने किया ऐसा काम, जानकर कांप उठेगी रूह
X

मेरठ: यहां इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पांच बच्चों की मां के साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया गया। उसके बाद आरोपी तमंचा दिखाकर वहां से फरार हो गये। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद जांच कराने की बात कही है।

ये भी पढ़ें...मेरठ के गालीबाज़ सीओ का वीडियो हुआ वायरल

ये है पूरा मामला

घटना थाना मुंडाली के गांव जसोरा की है। जहां पर घर में घुसकर एक महिला के साथ जबरन गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। गैंगरेप का आरोप पीडित महिला ने झोलाछाप डॉक्टर और उसके दो साथियो पर लगाया है। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर उसके सास-ससुर को जान से मारने की धमकी भी दी गई।

थाना मुंडाली के गांव जसोरा की है। जहां पर एक महिला अपने घर में अकेली थी। उस दौरान झोलाछाप चिकित्सक अपने दो

साथियों के साथ घर में घुस आया और उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके साथियों ने भी दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। महिला पांच बच्चों की मां है।

ये भी पढ़ें...मेरठ में चोरी के विरोध पर सिक्योरिटी गार्ड की गला घोंटकर हत्या

जिस समय घर में घटना हुई उस दौरान वह घर में अकेली थी। लेकिन महिला के सास-ससुर भी आ गए। आरोपियों ने पीड़ित महिला के सास-ससुर को भी तमंचा दिखाते हुए धमका दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गये।

इस बारे में जब एसएसपी से बात की गई तो उनका कहना था एक गैंगरेप का मामला सामने आया है। उसकी जांच करवाई जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें...मेरठ में रेड लाइट एरिया हटाने की याचिका पर SSP को फटकार

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story