×

यहाँ के वोटर बने अखिलेश, माया- राहुल, प्रशासन ने शुरू की जांच

Anoop Ojha
Published on: 13 Nov 2018 12:23 PM GMT
यहाँ के वोटर बने अखिलेश, माया- राहुल, प्रशासन ने शुरू की जांच
X

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में मतदाता पुनरीक्षण अभियान में बड़ी खामियां देखने को मिली है। मामला यह है कि यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के क्षेत्र आंवला में जहां बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और भाजपा सांसद वरुण गांधी को वोटर बना दिया गया है। मतदाता सूची में अखिलेश यादव मायावती वरुण गांधी राहुल गांधी के नाम की खबर जैसे ही आला अफसरों को लगी तो प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

बरेली के वोटर बने अखिलेश, माया- राहुल, प्रशासन ने शुरू की जांच

वहीँ बरेली डीएम वीरेंद्र कुमार ने मामले के जांच के आदेश कर दिए हैं। 2019 में होने वाले चुनाव के लिए इन दिनों मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें 1 जनवरी 2019 तक जितने भी लोग 18 साल के हो जाएंगे वे सभी अपना मत डालने के लिए पात्र होंगे। जिसको लेकर जगह-जगह बीएलओ और बीआरसी मतदाता सूचियों को अपडेट करने में लगे हुए हैं साथ ही नए वोटर बनाने का सिलसिला भी जारी है। बरेली में किस तरह से घर बैठकर मतदाता सूचियों को अपडेट किया जा रहा है और मतदाता बनाए जा रहे हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की बसपा सुप्रीमो मायावती समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व बीजेपी के सांसद वरुण गांधी को आंवला में वोटर बना दिया गया है और उनके नाम पते तक दर्ज कर दिए गए हैं।

जैसे ही यह खबर जिले के आला अधिकारियों को लगी तो हड़कंप मच गया। इस मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत मुखर्जी का कहना है की यह काफी गंभीर मामला है और ईआरसी को मामले की जांच दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि मामले की जांच के बाद ही इस बात का पता चल सकेगा कि आखिर इतनी बड़ी गड़बड़ी मतदाता सूची में कैसे हो गई। मायावती, राहुल गांधी, वरुण गांधी, अखिलेश यादव ये वो नाम है जिसे सभी जानते है।इसके बावजूद इस तरीके से इनको आंवला में वोटर बना देना वाकई एक बड़ी लापरवाही माना जा रहा है। अब देखना यह है इस मामले में दोषियों पर कब तक कार्यवाही होती है।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story