×

प्रेमी-युगल को परिवार वालों ने अपनाने से किया इंकार, फिर समाज की ये नई पहल

सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में महराजगंज के राम जानकी मंदिर में प्रेमी द्वारा प्रेमिका को भगा लेने जाने पर उसको लड़के के घर वालो ने स्वीकार करने से मना कर दिया है। वही लड़की जब वापस अपने घर पहुंची तो वंहा भी उसे अपने लिए दरवाजे बंद मिले।

Vidushi Mishra
Published on: 29 Oct 2019 1:56 PM GMT
प्रेमी-युगल को परिवार वालों ने अपनाने से किया इंकार, फिर समाज की ये नई पहल
X

रायबरेली : सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में महराजगंज के राम जानकी मंदिर में प्रेमी द्वारा प्रेमिका को भगा लेने जाने पर उसको लड़के के घर वालो ने स्वीकार करने से मना कर दिया है। वही लड़की जब वापस अपने घर पहुंची तो वंहा भी उसे अपने लिए दरवाजे बंद मिले।

यह भी देखें... बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन पर ICC ने लगाया 2 साल का प्रतिबंध

प्रेमी युगल के दर्द

ऐसे में प्रेमी युगल के दर्द को समझ कुछ सामाजिक लोगो ने उन्हें बसाने का बीड़ा उठाया और दोनों के परिजनों को समझा बुझाकर मंदिर में उनकी शादी करा कर उनको बसाया है।

जिले के महराजगंज कस्बे के राम जानकी मंदिर में विवाह के जोड़े में मौजूद एक दूसरे को वरमाला पहना रहे ये वर वधू कल्पना व सूरज है जो कि एक दूसरे से प्रेम करते थे और घर वालो के विरोध करने पर घर से भाग गए थे।

लड़की जब लड़के के साथ उसके घर पहुंची तो लड़के वालों ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया। वही जब वो वापस अपने घर पहुंची तो उसके परिवार ने भी उसे नही अपनाया।

यह भी देखें... सेना ने यूरोपीय सांसदों को दी जानकारी, घाटी में आतंक फैलाने में PAK सेना की भूमिका

ऐसे में समाज के कुछ सभ्रांत लोगो ने दोनों को बसाने का बीड़ा उठाया और दोनों के परिजनों से बात की जिसमे सहमति बंनने पर आज दोनों का विवाह महराजगंज के राम जानकी मंदिर में कराया गया और इसमें दोनों के परिजन भी सम्मिलित हुए।

कल्पना व सूरज का विवाह आने वाले समय मे उन लोगो के लिए एक नजीर जरूर बन सकता है जो आज समाज मे अपनी नाक को ऊंचा रखने के लिए अपने कलेजे के टुकड़ों को अपने से जुदा कर देते है या झूठी शान के लिए उनकी जान ले लेते है।

यह भी देखें... महाराष्ट्रः हिरासत में एक शख्स की मौत के जिम्मेदार 5 पुलिसकर्मी निलंबित

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story