×

शादी में चढ़ावे से वर पक्ष हुआ नाराज, बिन दुल्हन लौट गई बारात

Admin
Published on: 27 Feb 2016 5:14 AM GMT
शादी में चढ़ावे से वर पक्ष हुआ नाराज, बिन दुल्हन लौट गई बारात
X

कानपुर: शादी में लेन-देन को लेकर मामला इतना बढ़ा कि बिल्हौर के अांकिन गांव से बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। शादी की सभी रस्में निभाने के बाद जब दुल्हन की विदाई की बात आई तो मामला शादी में चढ़ावे को लेकर अटक गया। वर पक्ष का कहना था कि शादी में दुल्हन पक्ष की ओर से धोखा हुआ। चढ़ावे में जो जेवर चढ़ाये गए है वो नकली है। बहुत मान-मनौवल के बाद भी बात नहींं बनी तो मामला थाने भी पहुंच गया और वर पक्ष को बैरंग बारात वापस ले जानी पड़ी।

पूरा मामला क्या है?

-कल्याणपुर के रहने वाले विजय की शादी बिल्हौर आंकिन गांव में तय हुई थी।

-25 फरवरी को बारात आंकिन गांव भी पहुंची तो कुछ देर तो सब ठीक चला ।

-शादी के समान और ज्वेलरी को लेकर दूल्हे के चाचा के साथ विवाद हुआ।

-विवाद इतना बढ़ा कि बात गाली-गलौज तक पहुंच गई।

-इसपर दुल्हन की मां ने बेटी की जान को खतरा बता विदाई से इंकार कर दिया।

-दुल्हन के चाचा ने कहा कि दुल्हा पक्ष की हर मांग पूरी की गई है।

-शुक्रवार को मामला थाने में दर्ज करा दिया गया है

-अब दहेज लोभियों को सख्त से सख्त सजा दिलवाएंगे।

Admin

Admin

Next Story