×

Munawwar Rana: मुनव्वर राणा की हालत गंभीर, तुरंत लखनऊ SGPGI में किए गए भर्ती

Munawwar Rana Health: मशहूर शायर मुनव्वर राणा (Munawwar Rana Health) की तबीयत बहुत सीरीयस हो गई है। जिसके चलते उन्हें फौरन राजधानी लखनऊ के एसजीपीजीआई (SGPGI) में भर्ती कराया गया है।

Vidushi Mishra
Published on: 25 May 2022 4:38 AM GMT (Updated on: 25 May 2022 4:41 AM GMT)
Munawar Rana
X

मुनव्वर राणा (फोटो-सोशल मीडिया)

Munawwar Rana: उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है। मशहूर शायर मुनव्वर राणा (Munawwar Rana Health) की तबीयत बहुत सीरीयस हो गई है। जिसके चलते उन्हें फौरन राजधानी लखनऊ के एसजीपीजीआई (SGPGI) में भर्ती कराया गया है। भर्ती करने तक डॉक्टर उनकी हालत गंभीर बता रहे थे। उनका ऑपरेशन किया जाना है। जिसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। मुनव्वर राणा को किडनी की परेशानी थी। उनकी डायलिसिस पहले से चल रही है।

मुनव्वर राणा के स्वास्थ्य के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, मशहूर शायर मुनव्वर राणा काफी समय से किडनी की परेशानी की वजह से डायलिसिस पर चल रहे हैं। अभी तक दिल्ली में उनका इलाज चल रहा था। फिर उसके बाद अपने घर पर ही स्वास्थ्य सुविधा ले रहे थे।

लेकिन बीते दिन मंगलवार को एकदम से उनकी तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ गई। जिसके बाद परिवार वालों ने उन्हें राजधानी के एसजीपीजीआई के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने ऑपरेशन बताया।

इस बारे में पीजीआई की जनसंपर्क अधिकारी कुसम यादव ने बताया कि मुनव्वर राणा को एडमिट किया गया। इससे पहले उन्हें कार्डिक अरेस्ट पड़ा था, तब भी एडमिट किया गया था। बुजुर्ग मरीज को नेफ्रो की समस्या है। इस वजह से उनको मल्टीपल ऑर्गन प्रॉब्लम है। आज उनकी पथरी का ऑपरेशन किया जाएगा।

बताया जा रहा कि मुनव्वर राणा काफी समय से किडनी में पथरी की समस्या से जूझ रहे हैं। जिसका ऑपरेशन आज ही होना है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story