×

फार्मर्स फर्स्ट कांफ्रेंस: साहब हिंदी में बोलो, अंग्रेजी नही आती,अफसरों की हुई फजीहत

गोमतीनगर स्थित एक होटल में किसानों की आय दोगुना करने को लेकर चर्चा हो रही थी। मुख्य सचिव राजीव कुमार, कृषि उत्पादन आयुक्त राज प्रताप सिंह, औदयोगिक आयुक्त

Anoop Ojha
Published on: 6 Dec 2017 8:06 AM GMT
फार्मर्स फर्स्ट कांफ्रेंस: साहब हिंदी में बोलो, अंग्रेजी नही आती,अफसरों की हुई फजीहत
X
फार्मर्स फर्स्ट कांफ्रेंस: साहब हिंदी में बोलो, अंग्रेजी नही आती,अफसरों की हुई फजीहत

लखनऊ: गोमतीनगर स्थित एक होटल में किसानों की आय दोगुना करने को लेकर चर्चा हो रही थी। मुख्य सचिव राजीव कुमार, कृषि उत्पादन आयुक्त राज प्रताप सिंह, औद्योगिक आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय कार्यक्रम में मौजूद थे। अफसर किसानों को उनकी आय दोगुना करने के नुस्खे बता रहे थे। फार्मर्स फर्स्ट कांफ्रेंस के कार्यक्रम में चेयरमैन अमित मित्तल अंग्रेजी में किसानों को संबोधित कर रहे थे। इसी बीच एक किसान ने उठकर उनको टोका। कहा कि किसानों को अंग्रेजी नहीं आती, उन्हें हिंदी आती है। इसलिए उनकी भाषा में ही बोलें। इससे अफसरों की खूब फजीहत हुई।

योगी सरकार किसानों की आय दोगुना करने के लिए कार्यक्रम शुरू करने का दावा कर रही है। उनका कहना है कि नई तकनीक का इस्तेमाल कर किसान अपनी आय दोगुना ही नहीं बल्कि तीन से चार गुना बढ़ा सकता है। इसी सिलसिले में राजधानी में फार्मर्स फर्स्ट कांफ्रेंस का आयोजन किया गया था। पर किसानों को लेकर चल रही कार्यशाला में प्रेजेंटेशन अंग्रेजी में दिए जा रहे थे। इस पर किसानों ने अपना विरोध जताया। उनका कहना था कि उनकी ही भाषा में बात की जाए।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story