×

किसानों को तोहफा: कृषि पम्पों को मोबाइल से चालू व बंद किया जा सके- योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज यहां कहा कि उत्तर प्रदेश में शीघ्र ही पांच लाख करोड़ का निवेश कराया जायेगा, जिससे 20 लाख युवकों को रोजगार के अवसर प्रदान होंगे। उन्होंने क

Anoop Ojha
Published on: 23 Dec 2017 3:01 PM GMT
किसानों को तोहफा: कृषि पम्पों को मोबाइल से चालू व बंद किया जा सके- योगी
X
UP सरकार IPS अफसरों को आज देगी नए साल का तोहफा

मेरठ: सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज यहां कहा कि उत्तर प्रदेश में शीघ्र ही पांच लाख करोड़ का निवेश कराया जायेगा, जिससे 20 लाख युवकों को रोजगार के अवसर प्रदान होंगे। उन्होंने कहा कि निवेश करने वाले उघोगों को पूर्ण सुरक्षा व अन्य सुविधाओं की गारंटी भी दी जायेगी। मुख्यमंत्री पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौ0 चरणसिंह के जन्मदिवस किसान दिवस के अवसर पर बागपत जनपद में आयोजित किसान सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।

प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित

इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बागपत जनपद स्थित रमाला सहकारी चीनी मिल की पेराई क्षमता 2750 टी0सी0डी0 के सापेक्ष 5000 टी0सी0डी0 व 27 मेगावाट को जनरेशन प्लांट की स्थापना का शिलान्यास तथा किसान उर्जा दक्ष पंम्प आवंटन योजना का विधिवत शुभारम्भ किया, जिस पर 302 करोड रू0 का व्यय किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 5 प्रगतिशील किसानों, 04 ग्राम प्रधान व 04 किसानो को ऊर्जा पम्प आवंटन कर स्वीकृति पत्र प्रदान कर उन्हे सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित कर चौ0 चरणसिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किये।

पुरानी चीनी मिलों का विस्तार व जीर्णोद्वार

रमाला मिल परिसर में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान अन्नदाता है यदि अन्नदाता खुशहाल होगा तो हमारा देश व प्रदेश खुशहाल होगा।उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों की कल्याणार्थ इस वर्ष 2017 में 70 हजार करोड रू0 खर्च किये गये है जो उनके उन्नयन हेतु आगे भी खर्च किये जाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण हेतु दृढ संकल्पित है। यदि कोई किसानों के हित के साथ में खिलवाड़ करेगा तो उसको किसी भी सूरत में बख्शा नही जायेगा। उन्होंने कहा कि किसान की खुशहाली ही प्रदेश का असली विकास का आधार है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गन्ना किसानों की भलाई हेतु प्रदेश में दो चीनी मिले नयी लगायी जा रही ह व तीन पुरानी चीनी मिलों का विस्तार व जीर्णोद्वार करने की योजना प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चीनी मिलें 116 संचालित है जिनके द्वारा नियत 14 दिन में भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 6 हजार करोड का गन्ना भुगतान किसानों को किया गया है। अन्य पुरानी मिलों को पैकेज देकर उनका विस्तार व जीर्णोद्वार कराया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं व बेटियों की सुरक्षा हेतु व्यापक स्तर पर कार्ययोजना बनाकर उसे क्रियान्वित किया जा रहा है ताकि महिलाओं एवं बेटियों के मानसम्मान की पूर्ण सुरक्षा की जा सकें। उन्होंने कहा कि यदि किसी महिला व बेटी के साथ कोई भी छेडछाड आदि की घटना करता है तो उसकी जगह जेल होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून का राज स्थापित है जिसके उल्लंघन में किसी को नही बख्शा जायेगा।

किसान उर्जा योजना

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान उर्जा योजना प्रदेश में पहली बार लायी गयी है इस योजना में लगभग 10 लाख कृषको को उनकी आवश्यकतानुसार एक ऊर्जा कुशल कृषि पम्पसेट, स्मार्ट पैनल के साथ मुफ्त दिया जायेगा। यह नया पम्प किसानों को पुराने पम्पसेटों के बदले दिया जायेगा जिससे किसानों की 30 प्रतिशत विद्युत की बचत होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजकल मोबाईल का युग है फिर कृषि पम्पों को मोबाइल से चालू व बंद किया जा सके तो खेत की सिंचाई हो जाने के बाद रात में पम्प बंद करने खेत में नही जाना पडेगां इसलिए योजना में व्यवस्था की गयी है कि मोबाइलों से इन पम्पों को चलाया व बंद किया जा सके।

रमाला चीनी मिल परिसर में प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ को जन-जन तक पहुॅचाने के लिए विभागो ने अपने अपने विभाग के स्टाल लगाये। सभा को केन्द्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डा0 सत्यपाल सिंह, प्रदेश के उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार चीनी उघोग गन्ना विभाग सुरेश राणा, जनपद प्रभारी मंत्री पशुधन लघु सिंचाई व मत्स्य प्रो0 एस0पी0सिंह बघेल, विधायी एवं न्याय राजनैतिक पेंशन अतिरिक्त उर्जा स्रोत ब्रिजेश पाठक, राज्यमंत्री उर्जा परिवहन स्वतंत्र प्रभार परिवहन प्रोटोकाल स्वतंत्र देवसिंह आदि ने संबोधित करते हुए दावा किया कि प्रदेश सरकार किसान हित के लिए लगातार काम कर रही

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story