×

कृषि अध्यादेश का विरोध, मिर्जापुर में किसानों ने किया चक्काजाम

कृषि विधेयक को सरकार एक ओर जहां कृषि सुधार की दशा में एक बड़ा कदम बता रही है। वहीं दूसरी ओर भारतीय किसान यूनियन इन अध्यादेशों को कृषि क्षेत्र में कम्पनी राज के रूप में देख रही है।

Newstrack
Published on: 27 Nov 2020 1:27 PM GMT
कृषि अध्यादेश का विरोध, मिर्जापुर में किसानों ने किया चक्काजाम
X
कृषि अध्यादेश का विरोध, मिर्ज़ापुर में किसानों ने किया चक्काजाम

मिर्ज़ापुर: केंद्र सरकार द्वारा पांच जून को लागू किये गए अध्यादेशों का देश के किसान विरोध कर रहे हैं। एक ओर सरकार एक बाजार के रूप में कृषि सुधार की दशा में एक बड़ा कदम बता रही है। वहीं दूसरी ओर भारतीय किसान यूनियन इन अध्यादेशों को कृषि क्षेत्र में कम्पनी राज के रूप में देख रही है।

कुछ राज्य सरकारों द्वारा भी इसको संघीय ढांचे का उल्लंघन मानते हुए इन्हें वापस लिए जाने की मांग कर रही है। देश के अनेक हिस्से में किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। किसानों का कहना है कि सरकार इस कानून से किसानों को बंधुआ बनाए जाने का खतरा बता रही है। किसानों का कहना है कृषि कानून नियंत्रण, मुक्त विपणन, भंडारण, आयात निर्यात, किसान हित में नही है।

ये भी पढ़ें: किसानों का हल्ला बोल: सोनिया के संसदीय क्षेत्र में प्रदर्शन, हजारों में उतरे सड़क पर

लालगंज में किसानों ने चक्काजाम किया

जिले के लालगंज तहसील में भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष बी.डी.सिंह के निर्देश पर लालगंज ब्लाक अध्यक्ष बृजराज सिंह राजू के नेतृत्व में ब्लाक के ग्राम दुबार कलॉ में जैकर चौराहा राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरना प्रदर्शन के व चक्का जाम कर विरोध जताया।

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/11/WhatsApp-Video-2020-11-27-at-18.02.54.mp4"][/video]

चुनार में किसानों ने चक्काजाम किया

जिले के चुनार थाना क्षेत्र गाँव सोनपुर में भारतीय किसान यूनियन के द्वारा राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर अहरौरा जमुई में राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर विरोध प्रदर्शन करते हुए तीनों कृषि काले कानून को वापस करने की मांग किया।

ये भी पढ़ें: मेरठ में मुठभेड़: गिरा 5 साल की बच्ची से हैवानियत करने वाला, पुलिस फायरिंग में घायल

आमजन को हुयी समस्या

किसानों ने आंदोलन के लिए चक्काजाम करके नेशनल हाईवे पर आने जाने वाले राहगीरों के लिए समस्या खड़ी कर दिए। जिसको लेकर प्रशासन हरकत में आ गया। किसानों को समझाने के बाद मौके पर तहसील के अधिकारियों ने किसानों से ज्ञापन लिया। समझाने बुझाने के बाद किसानों ने चक्काजाम समाप्त किया।

रिपोर्ट: बृजेन्द्र दुबे

Newstrack

Newstrack

Next Story