×

Banda News: अधिक वर्षा होने से किसान परेशान, फसलें सड़ी

Banda News: जिला अधिकारी बांदा अनुराग पटेल ने बताया कि बाढ़ से पैलानी तहसील और बबेरू तहसील का कुछ पोषण प्रभावित था।

Anwar Raza
Report Anwar Raza
Published on: 14 Oct 2022 6:07 AM GMT
Banda News
X

वर्षा अधिक होने से किसान परेशान (photo: social media )

Banda News: जनपद में अधिक वर्षा से किसानों के खेत पानी से लबालब भरे पड़े हैं। किसानों ने बताया कि मशहूर मटर लाही की फसल पिछड़ गई है। जिसे अब किसान नहीं बो सकता है और अधिक वर्षा हुई तो किसान पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा । अगर वर्षा थमती है तो दिवाली के बाद चना और गेहूं बोया जा सकता है।

इस पर किसानों बृजलाल हरिबहादुर ने दुख व्यक्त करते हुए बताया कि ज्वार की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है लेकिन लाही चना गेहूं के लिए वर्षा लाभदायक है। जिला अधिकारी बांदा अनुराग पटेल ने बताया कि बाढ़ से पैलानी तहसील और बबेरू तहसील का कुछ पोषण प्रभावित था। पलानी में 850.32 हेक्टेयर जमीन प्रभावित थी और बबेरू में 26 दशमलव 20 हेक्टेयर जमीन प्रभावित है। इस तरह मिलाकर कुल जनपद में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रफल 876 दशमलव 52 हेक्टेयर है सर्वेक्षण हो चुका है।

जो बाढ़ से पीड़ित लोग हैं उनके खाते में हमारी राज्य सरकार सीधा पैसा डालने का काम कर रही है। जो प्रभावित किसान हैं उनकी संख्या 3671 है जिसमें अभी तक 1149 किसानों के खातों में पैसा आ चुका है। फीडिंग चल रही है । जैसे-जैसे फीड होता जा रहा है वैसे-वैसे उनके खाते में पैसा जाता जा रहा है। अब तक राज सरकार ने 22 लाख रुपए खाते में भेज दिए हैं। कृषि विभाग और राजस्व विभाग की टीमें लगी हुई है फसलों को कितना नुकसान हो रहा है, कितनी क्षति हुई है, सर्वे शुरू है।

कितना नुक्सान

धान की फसल 10 से 12% और बाजरे की 25 से 30, उड़द की 28 से 30 और मूंग की 25 से 30 जिसमें सबसे ज्यादा तिल का नुकसान हुआ है वह 60 से 62% बताया जा रहा है। अति वर्षा पर किसानों को किस तरह से सुविधाएं दी जा रही हैं उस पर जिलाधिकारी ने बताया की बिजली गिरने से जो कैजुअल्टी हुई है उनमें ₹4 लाख रुपए और पशुओं पर भी राशि दी जा रही है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story