TRENDING TAGS :
Farrukhabad News: प्रेमी जोड़े ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या, इलाके में फैली सनसनी
Farrukhabad News:मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की सुबह खेतों के पास अधूरे मकान में दो शव पड़े मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक का शव अधूरे मकान के आंगन में पड़ा मिला।
जालौन में रेलवे ट्रैक पार करते समय युवक ट्रेन से कटा, इस काम के लिए गया था: Photo- Social Media
Farrukhabad News: मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की सुबह खेतों के पास अधूरे मकान में दो शव पड़े मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक का शव अधूरे मकान के आंगन में पड़ा मिला। वहीं अर्धनग्न युवती का शव उसी मकान के एक कमरे में मिला। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय व फोरेंसिक टीम भी पहुंची। घटनास्थल को सुरक्षित करने के बाद जांच की गई। करीब आधे घंटे बाद अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार और पुलिस अधीक्षक अशोक प्रियदर्शी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। आसपास रहने वाले लोगों को बुलाकर लड़की की पहचान कराने का प्रयास किया गया। जिसके बाद लड़का और लड़की की पहचान गांव की एक ही गली के रहने वाले के रूप में हुई।
दोनों के घर करीब दो सौ मीटर की दूरी पर हैं। लड़की की मौसी ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया सूचना मिलने पर लड़की की मौसी और उसकी मां व दादी घटना स्थल पर आ गईं। लड़की की मौसी ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार की रात लड़की ने खाने में नशीली गोली मिलाकर परिवार वालों को दे दी थी। नशीला खाना खाने के बाद लड़की के माता-पिता सो गए, जिसके बाद लड़की रात में किसी समय घर से निकल गई। इसके बाद कल यानी शनिवार को जब वे थाने में प्रार्थना पत्र देने गए तो एक दरोगा ने बदसलूकी की और केस दर्ज नहीं किया। युवती के परिजनों ने थाने में पुलिस पर बदसलूकी करने और केस दर्ज न करने का आरोप लगाया है। जिस दिन युवती गायब हुई, उसी दिन लड़के का पिता भी अपने घर से फरार हो गया।
शुक्रवार-शनिवार की रात युवती अपने घर से गायब हो गई। लड़का भी दो दिन से घर नहीं आ रहा था। लड़के का पिता भी अपने किराए के मकान में ताला लगाकर गायब हो गया। घटना के बाद उसके किराए के मकान के सामने पड़ोसियों की भीड़ जुट गई, कई तरह की कानाफूसी चल रही थी। मृतक युवक की बुजुर्ग दादी घर से थोड़ी दूर पर बैठी थीं। पोते की मौत की खबर सुनकर वह दुखी दिखीं। उन्होंने बताया कि वह दूसरे बेटे के साथ रहती हैं।
एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि अधूरे मकान में युवक और युवती का शव मिला है। उनके पास सल्फास की दो पुड़िया और युवक के पास सल्फास की एक पुड़िया मिली है। दोनों की पहचान हो गई है। दोनों घर से भागे हैं, संभवत: उनका प्रेम प्रसंग था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से आगे की जानकारी सामने आएगी, कार्रवाई की जा रही है।