×

UP Politics: अखिलेश यादव के महारथियों ने भरी हुंकार, कहा -PDA सभी को साथ लेकर लड़ेगी चुनाव

UP Politics: सपा प्रत्याशी डॉक्टर नवल किशोर शाक्य ने कहा कि, उन्होंने अंतराष्ट्रीय चिकित्सक का खिताब पाने में पहाड़ जैसी चुनौतियों का सामना किया है, ये तो चुनाव है डटकर कर सामना करेंगे।

Ajay Chauhan
Published on: 1 Feb 2024 8:01 AM GMT
Lok Sabha Election 2024
X

सपा प्रत्याशी डॉक्टर नवल किशोर शाक्य (Newstrack) 

UP Politics: लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव के लिए सपा प्रत्याशियों की घोषणा होते ही अखिलेश यादव के महारथियों ने हुंकार भरना शुरू कर दिया है। लोकतंत्र के महापर्व का आगाज हो चुका है। ऐसे में चुनावी रणभेरी बजते ही सपा प्रत्याशी मैदान में उतर आए हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी के रूप में डॉक्टर नवल किशोर शाक्य को जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद सपा प्रत्याशी एटा जिले की अलीगंज विधान सभा क्षेत्र के डाक बंगला स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे, जहां पहुंचकर उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार व्यक्त किया।

सपा प्रत्याशी डॉक्टर नवल किशोर शाक्य ने कहा कि, उन्होंने अंतराष्ट्रीय चिकित्सक का खिताब पाने में पहाड़ जैसी चुनौतियों का सामना किया है, ये तो चुनाव है डटकर कर सामना करेंगे और सभी को साथ लेकर सभी जाति वर्ग, समुदाय के लोगों का सहयोग लेकर चुनाव में विजय हासिल करेंगे। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा की सपा मुखिया ने जो पीडीए नाम का गुलदस्ता बनाकार तैयार किया है, उसका बहुसंख्यकों को मिलकर समर्थन करना चाहिए।


सपा प्रत्याशी ने अपने प्रतिद्वंदी और भाजपा के प्रत्याशी को लेकर तंज कसते हुए कहा की फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र आलू की पैदावार के लिए जाना जाता है। भाजपा के नेताओं का न कोई विजन है और न कोई ऑडियोलॉजी, अगर कोई बड़ी फैक्ट्री लग जाती तो क्षेत्र का निश्चित विकास होता, लोगों को रोजगार मिल जाता, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा की वह गरीब बच्चों की शिक्षा, हक और अधिकार, नौकरी, किसानों के मान सम्मान, महिलाओं, बच्चियों के हक और अधिकार के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रहें हैं। समाजवादी नीतियों के बारे में बताते हुए लोगों के बीच जा रहे हैं।


नवल किशोर शाक्य ने कहा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीडीए को मजबूती देने का काम किया है, जिसके दम पर पूरे प्रदेश में बदलाव होगा। उन्होंने राजनैतिक अनुभव को साझा करते हुए कहा की राजनीति से पहले समाजिक क्रांति आती है, पहले भी देश वासी सामाजिक क्रांति के जरिए बदलाव करते रहे है और आज भी समाजिक क्रांति के माध्यम बदलाव जनता करेगी। भाजपा नेताओं की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा की फर्रुखाबाद लोकसभा के प्रतिनिधियों ने बाढ़ ग्रसित क्षेत्रों में जाकर कभी नहीं देखा, परंतु समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता लोगों का दर्द बांटने गए, परेशानी की घड़ी में लोगों के बीच खड़े रहे। यहां तक खाना,पानी, जरूरत की वस्तुओं को पहुंचाने का काम समाजवादियों ने किया है। इसीलिए फर्रुखाबाद लोकसभा की जनता अपना आर्शीवाद उनको देगी और वह जनता से किए हुए वादों पर खरे भी उतरेंगे।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story