TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Farrukhabad News: अभी से कमर कस लें कार्यकर्ता, मंत्री जयवीर सिंह ने क्यों कही ये बात

Farrukhabad News: भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व प्रभारी मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो जिम्मेदारी दी है, उस जिम्मेदारी के तहत जनपद आगमन हुआ है।

Vinay Singh
Published on: 20 Sep 2024 3:13 PM GMT
Farrukhabad News
X

Farrukhabad News

Farrukhabad News: आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर जनपद के नवनियुक्त प्रभारी मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने कार्यालय के मीटिंग हॉल में भाजपा पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की मुलाकात के उपरांत आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा की गई जिसमें मुख्य रूप से संगठन पर्व के अंतर्गत चल रहे सदस्यता अभियान को लेकर दिशा निर्देश दिए गए।

भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व प्रभारी मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो जिम्मेदारी दी है, उस जिम्मेदारी के तहत जनपद आगमन हुआ है। उत्तर प्रदेश की सरकार ने सुरक्षा का माहौल दिया है। योगी सरकार निरंतर प्रदेश को प्रगति के रास्ते पर ले जाने का कार्य कर रही है। जनपद भी निरंतर प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए भारतीय जनता पार्टी का संगठन व सरकार सदैव खड़ा हुआ है।

उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है कि सदस्यता अभियान में प्रत्येक कार्यकर्ता की भागीदारी आवश्यक है, नए लोगों को भारतीय जनता पार्टी से जोडऩे का कार्य किया जाएगा। आगामी आने वाले विधानसभा और पंचायत के चुनाव के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अभी से कमर कसनी है। इसके लिए एक मजबूत संगठन तैयार किया जाएगा। नए कार्यकर्ताओं को अवसर देकर संगठन से जोडऩे का कार्य किया जाएगा। युवा शक्ति ही भाजपा की रीढ़ है। प्रत्येक बूथ पर भाजपा मजबूत हो इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अथक मेहनत और परिश्रम करना है। केंद्र में तीसरी बार सरकार बनने का मतलब है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो कार्य किया जा रहा है, जनता उसको स्वीकार कर रही है। सरकार और संगठन के सामंजस्य से भाजपा नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगी। भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर बैठक का संचालन जिला महामंत्री डीएस राठौर ने किया।

जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे, सांसद मुकेश राजपूत, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, विधान परिषद सदस्य प्रांशु दत्त द्विवेदी, भोजपुरी विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, कायमगंज विधायक डॉक्टर सुरभि, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह यादव, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, पूर्व विधायक अमर सिंह खटीक, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ भूदेव सिंह राजपूत, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कटिहार, पूर्व जिला अध्यक्ष सतपाल सिंह, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, पूर्व राष्ट्रीय कार्य समिति की सदस्य डॉक्टर रजनी सरीन, पूर्व महिला आयोग की सदस्य मिथिलेश अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, कृष्ण मुरारी राजपूत, अमरदीप दीक्षित आदि लोग मौजूद रहे।

Shalini singh

Shalini singh

Next Story