Fatehpur Accident News: स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा, ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से दो दर्जन से अधिक लोग घायल

Fatehpur Accident News: यूपी के फतेहपुर में आज श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलटा गया। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर-ट्राली में सवार दो दर्जन से अधिक महिलाए बच्चे सहित कई श्रद्धालु घायल हो गए।

Bishwajeet Kumar
Published By Bishwajeet KumarWritten By Ramchandra Saini
Published on: 1 Feb 2022 3:09 PM GMT
Fatehpur Accident News: स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा, ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से दो दर्जन से अधिक लोग घायल
X

प्रतीकात्मक तस्वीर

Fatehpur Accident News: उत्तर प्रदेश के फ़तेहपुर जिले में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से दो दर्जन लोग घायल हो गए हैं, जिसमें महिलाएं व बच्चों की संख्या ज्यादा रही। ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से मौके पर चीख-पुकार मच गई। जहां मौके पर ग्रामीणों ने किसी तरह ट्राली में फंसे घायलों को बाहर निकाला और 108 एम्बुलेंस को फोन कर सूचना दी। जिसके बाद एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें चार महिलाओं की हालत गंभीर होने पर भर्ती कर इलाज किया जा रहा। यह मामला जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के दबंग होटल के पास हुआ।

NH2 पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके बाद मौके पर महिलाओं बच्चों की चीख पुकार मचने से आस पास खेतो में काम कर रहे किसान व ग्रामीणों ने मौके पर ट्राली में दबे घायलों को बाहर निकाला और 108 एम्बुलेंस व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेज दिया। इस हादसे में दो दर्जन लोग घायल हुए। जिला अस्पताल में घायलों को भर्ती कर डॉक्टर इलाज में जुटे है।

घायलों में ये शामिल

ट्रैक्टर ट्राली पलटने से घायलों में चंद्रकली 55 वर्ष, अनीसा राजपूत 22 वर्ष, कोमल 14 वर्ष, आरती 18 वर्ष, रूपरानी 65 वर्ष रानी देवी 60 वर्ष, सोहागा देवी 70 वर्ष, सतरूपा 20 वर्ष, मालती देवी 65 वर्ष,हीरामती 45 वर्ष, रुचि देवी 8 वर्ष, अंजली 10 वर्ष,ममता देवी 30 वर्ष, विनीता 15 वर्ष व गुड़िया देवी 60 वर्ष घायल हुए हैं।

सभी घायल जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के कामलीपुर मजरे दनयालपुर गांव से उन्नाव जिले के बक्सरा चंदिकन मंदिर जा रहे थे तभी कल्यानपुर थाना के दबंग होटल के पास NH2 पर यह हादसा हुआ है। सरकारी अस्पताल के डॉक्टर आर बी सिंह तोमर ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 20 लोग घायल हुए है जिसमें चार महिलाओं की हालत गंभीर बनी है जिनको भर्ती किया गया है। यह सभी उन्नाव जिले के चंदिकन मंदिर जा रहे थे तभी हादसे में घायल हुए हैं।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story