×

Fatehpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में शादी करने बाद से विदा नहीं की पत्नी, लड़की पक्ष ने युवक को दी जान से मारने की धमकी

Fatehpur: फतेहपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में शादी करने के बाद चार माह से एक युवक अपनी नवविवाहित पत्नी को विदा कराने को लेकर परेशान हैं।

Ramchandra Saini
Published on: 11 Oct 2022 9:17 AM GMT
Fatehpur News Today
X

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में शादी  

Fatehpur: फतेहपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह (Chief Minister Mass Marriage Ceremony) में शादी करने के बाद चार माह से एक युवक अपनी नवविवाहित पत्नी को विदा कराने को लेकर परेशान हैं। ससुरालियों द्वारा जान से मारने की धमकी बाद पीड़ित युवक ने एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि लड़की पक्ष ने योजनाओं का लाभ लेने के लिए शादी की थी।

पीड़ित ने एसपी को दिया शिकायती पत्र

जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के सनगांव के रहने वाले ब्रजभूषण का पुत्र सरवन ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाते हुए बताया कि 10 जून 2022 को विकास खण्ड ऐरायां परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में रानी देवी पुत्री सूरजपाल निवासी जगजीवनपुर थाना सुल्तानपुर घोष के साथ शादी हुई थी। पीड़ित युवक ने आरोप लगाया कि शादी के बाद परिसर से लड़की पक्ष पत्नी को अपने साथ घर लेकर चले गए, जब उसको लेने ससुराल पहुचा तो वहां पत्नी ने साथ आने से मना कर दिया।

लड़की पक्ष से मोबाइल फोन पर दी जान से मारने की धमकी: युवक

युवक ने एसपी को दिये शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए कहा कि 9 अक्टूबर 2022 को लड़की पक्ष से मोबाइल फोन पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए झूठे मुकदमे में फ़साने की बात कही,साथ ही यह भी धमकी दी कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में शादी तो विवाह योजना का लाभ लेना था इस लिया शादी की है। पीड़ित युवक ने कहा कि चार माह से न्याय की आस लेकर अधिकारियों के चक्कर लगा रहे है।

पीड़ित ने बताया कि खागा में 4 अक्टूबर को सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस में पिता के साथ पहुचकर अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाते हुए ऐसे लोगों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग किया है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में लड़की को चांदी के जेवरात व 21 हजार का चेक के साथ बहुत सा सामान दिया जाता है, जिसको लेकर बहुत सी शादियों फर्जी कराई गई, जिनकी जांच बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story