Fatehpur News: शादी से पहले दूल्हे ने कहीं ऐसी बात, दुल्हन ने कर दिया शादी करने से इंकार

Fatehpur News: जयमाल से पहले ही दूल्हे को दुल्हन से तीन दिन के अंदर अंजाम भुगतने की धमकी देना महंगा पड़ गया। यह सब सुन दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। काफी मिन्नते करने के बाद भी दुल्हन नहीं मानी।

Ramchandra Saini
Published on: 13 July 2024 11:25 AM GMT
Fatehpur News
X

Symbolic Image (Pic: Social Media)

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले में जयमाल से पहले ही दूल्हे को दुल्हन से तीन दिन के अंदर अंजाम भुगतने की धमकी देना महंगा पड़ गया। यह सब सुन दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। काफी मिन्नते करने के बाद भी दुल्हन नहीं मानी और बाद में लेनदेन के बाद दोपहर बिना दुल्हन के बारत बैरंग वापस लौट गयी। आपको बता दे, कि जनपद के मलवा थाने के समत हिम्मतपुर् निवासी स्व मिश्रीलाल के पुत्र जय सिंह की बारात कोतवाली क्षेत्र के गुलाबपुर गांव गया प्रसाद के यहां गुरूवार को आई थी।

तीन दिन के अंदर तुमको ठीक कर दूँगा

लड़की के पिता ने बताया कि पुत्री सोनी की शादी जय सिंह के साथ तय किया था। गुरूवार को देर रात बारात आई। बरातियों को नाश्ता कराया जा रहा था। तभी उसने लड़के के बड़े भाई मनोज से ब्यूटी पार्लर का खर्च मांगा गया तो लड़के ने देने से इंकार कर दिया। जानवासे से घर आकर पुत्री को गाली गलौज करने के साथ धमकी देने लगा कि चलो घर तीन दिन के अंदर तुमको ठीक कर दूँगा। यह सब सुनकर पुत्री सोनी ने शादी करने से इंकार कर दिया। बहुत समझाने के बाद भी वह तैयार नही हुई।

समझाने पर भी तैयार नहीं हुई दुल्हन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन लड़की पक्ष अपना सारा खर्च वापस लेने पर तैयार हुआ। जबकि लड़का पक्ष तैयार नहीं था। काफी देर चली पंचायत के बाद लड़का पक्ष खर्च देने को राजी हुआ। तब जाकर दोपहर बाद बिना दुल्हन के बारत बैरंग वापस लौट गयी। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया है। बारात वापस चली गयी है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story