Fatehpur News: नशे में धुत दूल्हा बेहोश, दुल्हन से शादी से किया इनकार

Fatehpur News: शराब के नशे में धुत दूल्हा बेहोश हो गया। सुबह तक होश न आने पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। लड़की पक्ष के लोगों ने नशेड़ी दूल्हा को बंधक बनाकर दिए गए दहेज की मांग किया है।

Ramchandra Saini
Published on: 2 Feb 2024 12:47 PM GMT
Fatehpur News
X

Fatehpur News (Pic:Newstrack)

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में अपनी ही बारात में दूल्हा शराब पीकर इतना मस्त हो गया कि जनवासे से बारात लेकर जब दुल्हन के दरवाजे पर पहुचा तो वहां गाड़ी से उतरकर नाचने लगा। शराब के नशे में धुत दूल्हा बेहोश हो गया था। सुबह तक होश न आने पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। लड़की पक्ष के लोगों ने नशेड़ी दूल्हा को बंधक बनाकर दिए गए दहेज की मांग किया है।

सुबह तक नही खुली आंख

जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के दरौली गांव के रहने वाले शेरा सिंह के 30 वर्षीय पुत्र कमल सिंह की शादी थरियांव थाना क्षेत्र के सेमरइया गांव के रहने वाले चुन्नीलाल की 22 वर्षीय पुत्री पूजा देवी के साथ तय हुई थी। एक फरवरी 2024 दिन गुरुवार को दूल्हा कमल सिंह सज धज कर गांव से बारात लेकर दुल्हन के गांव 8 बजे पहुचा। जहां बारात का स्वागत सत्कार के बाद अगवानी के समय दूल्हा अपने दोस्तों के साथ जमकर शराब पी लिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस

बारात जब दुल्हन के दरवाजे पर पहुची तो दूल्हा डीजे के धुन पर नाचते हुए बेहोश हो गया। दूल्हा कमल को होश में लाने के लिए परिवार के लोग पानी डालते रहे। होश न आने पर लड़की न शादी से इनकार कर दिया। लड़की पक्ष ने दूल्हे को बंधक बना लिया। लड़की के पिता ने बताया कि लड़का शराब पीकर आया था। गाड़ी से उतर नही पा रहा था और बेहोश हो गया था। जब तक शादी में दिए कैश और सामान वापस नही होता दूल्हा यहीं रहेगा। सूचना पर पहुची पुलिस ने लड़की और लड़का पक्ष के बीच समझौता कराकर दूल्हे को मुक्त कराया। इस दौरान दूल्हा कमल किसी से कोई बात नही कर रहा था। और बार बार चारपाई में रजाई से अपना मुंह ढक रहा था। जिसको देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लगी रही।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story