Fatehpur News: डॉक्टर की छेड़खानी पर उठी आवाज, किसानों ने बुला ली पंचायत

Fatehpur News: भारतीय किसान यूनियन टिकैट गुट के जिलाध्यक्ष अशोक उत्तम के नेतृत्व में पहुंचे सैकडों किसानों ने पंचायत में अपनी-अपनी समस्याओं को रखा। इस दौरान हसवा सीएचसी में तैनात प्रभारी अनुपम सिंह पर महिला स्टाफ ने छेड़खानी का आरोप लगाया।

Ramchandra Saini
Published on: 23 Oct 2024 11:52 AM GMT
Fatehpur News: डॉक्टर की छेड़खानी पर उठी आवाज, किसानों ने बुला ली पंचायत
X

Fatehpur News (Pic- Newstrack)

Fatehpur News: फतेहपुर में सरकारी अस्पताल में तैनात डॉक्टर के द्वारा महिला स्टाफ के साथ छेड़खानी करने सहित किसानों के विभिन्न समस्याओं को लेकर नहर कालोनी परिसर में किसानों की एक पंचायत हुई। पंचायत में किसानों ने समस्याओं निदान के साथ डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की है। किसानों ने कहा कि अगर डॉक्टर पर कार्रवाई नहीं की गई तो सीएमओ कार्यालय का घेराव किया जायेगा।

किसानों ने पंचायत में रखी अपनी समस्याएं

नहर कालोनी परिसर में भारतीय किसान यूनियन टिकैट गुट के जिलाध्यक्ष अशोक उत्तम के नेतृत्व में पहुंचे सैकडों किसानों ने पंचायत में अपनी अपनी समस्याओं को रखा। इस दौरान हसवा सीएचसी में तैनात प्रभारी अनुपम सिंह पर महिला स्टाफ ने छेड़खानी का आरोप लगाया। जिस पर पंचायत में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव रामदत्त मिश्रा ने डॉक्टर पर लगाये गए आरोप पर कहा कि जिले में सरकारी अस्पताल में तैनात डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया गया। उसके बाद भी अगर सरकारी अस्पताल में महिला या लड़कियों काम करती है और उनके साथ अगर ऐसी हरकत की गई है तो यह बड़ा मामला है। क्योंकि जिस तरह से कलकत्ता में एक ट्रेनी महिला के साथ हुआ था उस तरह फतेहपुर में भी होगा तभी कार्रवाई होगी। हम सब नारी का सम्मान करते हैं इस लिए हमारी मांग है कि डॉक्टर पर कार्रवाई की जाए। एक डॉक्टर जोकि फतेहपुर में तैनात है और चित्रकूट में प्राइवेट नर्सिंग होम चला रहा है। जिले में ऐसे बहुत से डॉक्टर हैं जिनको अब किसान खुद चिन्हित करने का काम करेंगे।

स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा

जिलाध्यक्ष अशोक उत्तम ने कहा कि जिले में वर्तमान समय में विद्युत विभाग की तरफ से स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है, जो काफी तेजी से चलता है और बिल चार गुना आने से उपभोक्ताओं पर बोझ पड़ रहा है। जल्द ही जिले के किसान विद्युत विभाग के अधिकारियों का घेराव कर स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करेगा और पूरे जिले से स्मार्ट मीटर को उखाड़कर फेंकने का काम होगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story