Fatehpur News : मजदूर की बेटी एक दिन के लिए बनी जिलाधिकारी, सुनी फरियाद

Fatehpur News : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में 12वीं की परीक्षा में यूपी में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा आक्षां विश्वकर्मा को जिलाधिकारी रविंद्र सिंह ने एक दिन का जिलाधिकारी बनाया।

Ramchandra Saini
Published on: 14 Oct 2024 11:17 AM GMT
Fatehpur News : मजदूर की बेटी एक दिन के लिए बनी जिलाधिकारी, सुनी फरियाद
X

Fatehpur News : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में 12वीं की परीक्षा में यूपी में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा आक्षां विश्वकर्मा को जिलाधिकारी रविंद्र सिंह ने एक दिन का जिलाधिकारी बनाया। एक दिन की जिलाधिकारी बनाने के बाद आक्षां विश्वकर्मा ने सबसे पहले एक महिला फरयादी की प्रार्थना पत्र पर कहा कि मैं जिलाधिकारी आक्षां विश्वकर्मा बोली रही हूं, लेकिन डीएम की आवाज बदली होने पर जब अधिकारी ने मोबाइल नंबर फोन देखा तो कहा कि जय हिंद मैम और पूरी बात सुनकर फोन काट दिया।

एक दिन की जिलाधिकारी बनाने के बाद आक्षां विश्वकर्मा ने जहां शिकायत लेकर आये फरियादियों की समस्याओं को सुना, वहीं जिला स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक करके विभागों की जानकारी ली। आक्षां विश्वकर्मा ने बताया कि उसके पिता मजूदरी कर परिवार चलाते हैं और वह तीन भाई बहन हैं। इस बार 12वीं की परीक्षा में यूपी में तीसरा स्थान प्राप्त किया है और पढ़ लिखकर आईएएस बनकर देश की सेवा करने चाहती हैं। आक्षां विश्वकर्मा ने कहा कि आज के समय में लड़कियों को पढ़ाई जरूर करनी चाहिए, ताकि बढ़कर राष्ट्रहित में अपना योगदान दे सकें।

जिलाधिकारी रविंद्र सिंह ने बताया मिशन शक्ति फेज-5 के तहत आज महिलाओं और लड़कियों को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी जा रही है। उसी के तहत आज बेटी आक्षां विश्वकर्मा को एक दिन का जिलाधिकारी बनाया है। जहां जिलाधिकारी का चार्ज लेने के बाद आक्षां ने आए हुए फरयादी की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने बताया मिशन शक्ति के तहत जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अगर किसी महिला को कोई दिक्कत होती है तो हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर मदद ले सकती है।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story