×

Fatehpur News: यमुना नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत, गोताखोरों ने चार युवकों को बचाया

Fatehpur News: प्रदेश के फतेहपुर जिले के खखरेरु थाना क्षेत्र के परवेजपुर गांव के किनारे यमुना नदी में अलग-अलग गांव से पहुचे 6 दोस्त नहाने गए थे, लेकिन वह गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। चीख पुकार सुनकर आस-पास मौजूद ग्रामीणों ने गोताखारों के मदद से चार युवकों को बचा लिया है, जबकि दो युवकों की माैत हो गई है। इसके परिजनों कोहराम मच गया है।

Ramchandra Saini
Published on: 20 Jun 2024 12:02 PM GMT
X

Fatehpur News: प्रदेश के फतेहपुर जिले के खखरेरु थाना क्षेत्र के परवेजपुर गांव के किनारे यमुना नदी में अलग-अलग गांव से पहुचे 6 दोस्त नहाने गए थे, लेकिन वह गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। चीख पुकार सुनकर आस-पास मौजूद ग्रामीणों ने गोताखारों के मदद से चार युवकों को बचा लिया है, जबकि दो युवकों की माैत हो गई है। इसके परिजनों कोहराम मच गया है।

जानकारी के मुताबिक, फतेहपुर जिले के खखरेरु थाना क्षेत्र के परवेजपुर गांव के किनारे अलग-अलग गांव के छह युवक यमुना नदी में नहाने नहाने गए थे। इस समय वह गहरे पानी में चले गए, जिससे वह डूबने लगे। यह देख स्थानीय लोगों ने गोताखोरों की मदद से चार युवकों - वकार अहमद पुत्र मोहम्मद खुर्शीद अहमद निवासी अंजना कबीर, फैज अहमद पुत्र अकील अहमद निवासी कबरा,अनश खान पुत्र आफाक खान व हसन उल्ला पुत्र हबीब उल्ला निवासी हकीमपुर खंतवा को बचा लिया। जबकि दो युवक - मोहम्मद हसनैन खान पुत्र एहसान खान निवासी हकीमपुर खंतवा और मोहम्मद फैसल खान पुत्र अरशद खान निवासी जहागीर नगर की डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से दो युवकों के शव को बाहर निकाल लिया गया है, इससे परिजनों में कोहराम मच गया है।

चार युवकों को बचाया गया

थाना प्रभारी ने बताया कि यमुना नदी में 6 लड़के नहाते समय डूब गए थे, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई है, जबकि 4 युवकों को गोताखारों के मदद से बचा लिया गया। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पहले भी डूबने से हो चुकी मौत

बता दें कि भीषण गर्मी में गंगा और यमुना नदी में नहाने के दौरान जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में करीब 6 लोगों की जान जा चुकी हैं। उसके बाद भी गलती करने से युवा नहीं मान रहे हैं, जबकि जिला प्रशासन ने गर्मी से बचाव के लिए एडवाइजर जारी किया है।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story