×

Fatehpur News: लोडर और पिकअप में जोरदार टक्कर, 6 लोग गंभीर रूप से घायल

Fatehpur News: कोतवाली प्रभारी तेज बहुदार सिंह ने बताया कि लोडर गाड़ी में पीछे से पिकअप गाड़ी चालक ने टक्कर मार दिया है। जिसमें 6 लोग घायल हुए है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है।

Ramchandra Saini
Published on: 7 Dec 2023 8:28 AM GMT
Fatehpur News
X

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती (Newstrack)

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र के पास प्रयागराज की ओर जा रही लोडर गाड़ी में पीछे से पिकप चालक ने जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर लगने से लोडर सवार महिला और बच्चों सहित 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस के मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर कई घायलों की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

कानपुर जिले के सरसैया घाट के रहने वाले वीरू निषाद ने बताया कि वह अपने बच्चे का मुंडन संस्कार कराने के लिए प्रयागराज जिले के मसूडियान देवी मंदिर जा रहे थे। तभी खागा ओवरब्रिज के पास ब्रेकर पर लोडर चालक ने गाड़ी धीमी किया तभी पीछे से पिकअप गाड़ी चालक ने जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में 6 लोग घायल हो गए है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वीरू निषाद ने बताया कि हादसे में पत्नी रंजना देवी 23 वर्ष, सुशीला देवी 50 वर्ष, दवंती निषाद 50 वर्ष, सिद्धार्थ 18 बर्ष, खुशबू निषाद 26 वर्ष और संदीप घायल हुए है।

कोतवाली प्रभारी तेज बहुदार सिंह ने बताया कि लोडर गाड़ी में पीछे से पिकअप गाड़ी चालक ने टक्कर मार दिया है। जिसमें 6 लोग घायल हुए है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है, घायलों में कुछ की हालत गंभीर बतायी जा रही है। सभी लोग मुंडन संस्कार कार्यक्रम में जा रहे थे। पिकअप गाड़ी को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

आपको बता दें कि खागा ओवरब्रिज के पहले वनवे होने के कारण आये दिन हादसा हो रहा है। जिसमें वाहन चालक की गाड़ी टकराने से हादसे में कई जान जा चुकी है। अभी कुछ दिन पहले हादसे में दो लोगो की जान चली गई थी।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story