×

Fatehpur News: प्रयागराज महाकुंभ भगदड़ में घायल संत की इलाज के दौरान मौत, फतेहपुर में हुआ अंतिम संस्कार

Fatehpur News: मौनी को मची भगदड़ में संत अर्जुन सिंह भीड़ के बीच फंस कर गंभीर रूप से घायल हो थे। जिनको प्रयागराज प्रशासन ने इलाज के लिए स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती कराया था।

Ramchandra Saini
Published on: 2 Feb 2025 8:00 PM IST (Updated on: 2 Feb 2025 8:05 PM IST)
Fatehpur News
X

प्रयागराज महाकुंभ भगदड़ में घायल संत की इलाज के दौरान मौत, हुआ अंतिम संस्कार (Photo- Social Media)

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर के रहने वाले एक संत विगत दिनों प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर स्नान करने गए थे। वहां पर मची भगदड़ में संत गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनका इलाज प्रयागराज के एक अस्पताल में चलता रहा। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। भगदड़ में करीब 30 लोगों की जान भी गई थी।

भगदड़ में संत अर्जुन सिंह गंभीर रूप से हुए थे घायल

फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के फरीदाबाद टिकरी पोस्ट मजरे सुकेती गांव के रहने वाले संत अर्जुन सिंह पुत्र स्व-राम सिंह 70 वर्ष विगत दिनों प्रयागराज जिले में चल रहे महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर स्नान करने गए थे। वहां पर मौनी को मची भगदड़ में संत अर्जुन सिंह भीड़ के बीच फंस कर गंभीर रूप से घायल हो थे। जिनको प्रयागराज प्रशासन ने इलाज के लिए स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती कराया था।

जिनकी इलाज के दौरान बीती रात मौत हो गई। संत का शव रविवार के दिन जब गांव पहुचा तो ग्रामीणों ने विधि विधान से संत के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।इस दौरान ग्रामीणों के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चौहान ने वहां जाकर उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए और इस बात की पुष्टि करते किया।

इलाज के दौरान हुई मौत

कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि फरीदाबाद टिकरी गांव के रहने वाले संत प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के लिए गए थे और मौनी अमावस्या को हुई भगदड़ में काफी चोट आने से संत का इलाज स्वरूप रानी अस्पताल में चल रहा था। संत का बीती रात इलाज दौरान मौत होने के बाद आज शव गांव पहुचा तो विधि विधान से उनके शव का अंतिम संस्कार गांव के लोगों के साथ मिलकर कर दिया गया। संत के मौत बाद जब शव गांव आया तो जानकारी हुई कि महाकुंभ गए थे। संत के मौत से गांव में सन्नता पसरा गया है।उनकी अंतिम यात्रा में पूरा गांव शामिल रहा।



Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story