×

Fatehpur: बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, वजह जान कांप जाएगी रूह

Fatehpur News: पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के पति रोशन सिंह ने पुलिस को तहरीर दिया कि उनके पुत्र हिमांशु सिंह ने कुछ माह पहले हम दोनों पति पत्नी का जीवन बीमा कराया था।

Ramchandra Saini
Published on: 21 Feb 2024 12:34 PM GMT
Fatehpur News
X

Fatehpur News (Pic:Newstrack)

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के छोटी अढौली गांव के रहने वाले रोशन सिंह की 48 बर्षीय पत्नी प्रभा देवी रात से अचानक गायब हो गई। सुबह जब पति रोशन सिंह को पत्नी प्रभा देवी घर पर नही दिखी तो अपने बेटे पर शक करते हुए पुलिस को पत्नी की हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाते हुए सूचना दिया।सूचना मिलते ही हरकत में आयी पुलिस ने खोजबीन शुरू किया। महिला का शव ऐरई गांव के पास यमुना नदी किनारे से बोरे में बरामद हुआ।

पिता के तहरीर पर पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के पति रोशन सिंह ने पुलिस को तहरीर दिया कि उनके पुत्र हिमांशु सिंह ने कुछ माह पहले हम दोनों पति पत्नी का जीवन बीमा कराया था। मेरे पुत्र हिमांशु ने माँ का गला घोंटकर हत्या कर शव फेंक दिया। महिला के हत्या युक्त शव मिलने के सूचना पर घटना स्थल पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ने आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आदेश दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि एक व्यक्ति रोशन सिंह ने अपने पुत्र हिमांशु पर पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव कही फेंकने की जानकारी दिया। जिस पर थाना पुलिस ने शव को यमुना नदी से एक बोरे के अंदर से बरामद किया है। पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फरार पुत्र की तलाश किया जा रहा है।

ऐसे खुला राज

मृतक महिला के पति रोशन सिंह जब सुबह पत्नी प्रभा देवी को घर पर नही दिखी तो आस पास पड़ोसियों से जानकारी करने पर पड़ोसियों ने बताया कि हिमांशु सिंह बोरे में कुछ भरकर ट्रैक्टर ट्रॉली से लादकर ले गया है। जिसके बाद शक होने पर पुलिस को सूचना दिया था।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story