×

Fatehpur News: तेज रफ्तार पिकअप ने बारातियों को कुचला, एक बच्चे की मौत, चार की हालत नाजुक

Fatehpur News: जिले में तेज रफ्तार पिकअप ने बारातियों को रौंद दिया। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गयी। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

Ramchandra Saini
Published on: 7 Feb 2024 8:33 AM GMT
fatehpur news
X

फतेहपुर में तेज रफ्तार पिकअप ने बारातियों को कुचला (न्यूजट्रैक)

Fatehpur News: जिले में तेज रफ्तार पिकअप ने बारातियों को रौंद दिया। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गयी। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पिकअप चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं फरार चालक की तलाष की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के झारखंडी का पुरवा मजरे मवई गांव के रहने वाले पप्पू पुत्र भोला के घर गणेशपुर गांव के रहने वाले बलराम पुत्र राम दास के यहां से बारात गई थी। देर रात बाराती भी बैंड बाजे के धुन में नाचते गाते झूमते हुए चल रहे थे। इसी बीच बारात में गए कुछ बच्चे सड़क किनारे खड़े हो गए तभी तेज रफ्तार में आ रहे पिककप गाड़ी चालक ने बच्चों को कुचल दिया। चीख पुकार के बीच चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल 5 बच्चों को एम्बुलेंस के माध्यम से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य हुसैनगज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर मौजूद डॉक्टर ने एक बच्चे को मृत घोषित करते हुए घायल 4 बच्चों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि बारात में बच्चे रोड लाइट उठाने का काम करते है और उसी के बारात में गए थे तभी पिककप गाड़ी चालक ने बच्चों को कुचल दिया। जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई।

थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि बीती रात सूचना मिली कि एक बारात में पिककप गाड़ी चालक ने 5 बच्चों को कुचल दिया है। सभी बच्चों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर ने बारात में शामिल निकेश 14 वर्ष निवासी शिवपुर मजरे गणेशपुर को मृत घोषित कर दिया। घायल सूरज 15 वर्ष,सचिन 14 वर्ष और आयुष 15 वर्ष को की हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story