Fatehpur News: बुजुर्ग का कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, पत्नी ने जेठ पर लगाया हत्या करने का आरोप

Fatehpur News: मृतक की पत्नी श्यामकली ने आरोप लगाते हुए बताया कि 15 अगस्त को दिन में जेठ से जमीन को लेकर विवाद हो गया था। जेठ ने रात में उनके पति की हत्या करने के बाद शव फांसी के फंदे पर लटका दिया।

Ramchandra Saini
Published on: 16 Aug 2024 7:01 AM GMT
Fatehpur News
X

मृतक बुजुर्ग का फाइल फोटो (Pic: Social Media)

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में एक बुजुर्ग का कमरे में फांसी के फंदे पर शव लटका मिला है। सूचना मिलते ही परिजनों के बीच हड़कंप मच गया। परिजनों के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस अधिकारियों को दी। मृतक बुजुर्ग की पत्नी ने जेठ पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव के रहने वाले 55 वर्षीय बुजुर्ग जवाहर लाल का शव उनके कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। आज यानी शुक्रवार सुबह जब मृतक की पत्नी श्यामकली ने देखा तो कान से खून बह रहा था। पत्नी के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की पत्नी श्यामकली ने आरोप लगाते हुए बताया कि 15 अगस्त को दिन में जेठ से जमीन को लेकर विवाद हो गया था। जेठ ने रात में उनके पति की हत्या करने के बाद शव फांसी के फंदे पर लटका दिया। जेठ ने पहले भी जान से मारने की धमकी दिया दी थी।

थाना प्रभारी विंनोद कुमार मौर्य ने बताया कि रानीपुर गांव के रहने वाले शिव सिंह ने प्रार्थना पत्र दिया कि मेरे पिता जवाहर लाल (55 वर्ष) बीती रात में नए मकान में सोने चले गए थे। आज सुबह माँ श्यामकली जब 6 बजे पहुंची तो शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। पिता के कान से खून बह रहा था और शरीर पर खून लगा था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पत्नी ने जो आरोप लगाया है उसकी जांच पड़ताल की जा रही है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story