×

Fatehpur News: मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सपा पर साधा निशाना, बोली- सिर्फ एक वर्ग के लिए किया काम

Fatehpur News: अपना दल एस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने सम्मेलन में आये कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश में अपना दल एस तीसरी नम्बर की पार्टी बनकर उभरी है।

Ramchandra Saini
Published on: 4 Feb 2024 11:47 AM GMT
Fatehpur News
X

Union Minister Anupriya Patel (Pic:Newstrack)

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले में लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए अपना दल एस के कार्यकर्त्ता सम्मेलन शहर के अशोक सम्राट चौराहा के पास आयोजित किया। अपना दल एस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने सम्मेलन में आये कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश में अपना दल एस तीसरी नम्बर की पार्टी बनकर उभरी है। उन्होंने कहा कि निचली अदालत से लेकर उच्च न्यायालय तक सभी वर्गों की भर्ती हो इसके लिए अखिल भारतीय न्याय सेवा का गठन करने के लिए सरकार से मांग किया है। उन्होंने कहा कि अभी तक केंद्र सरकार में पिछड़ों के लिए कोई मंत्रालय नही है। इसलिए सरकार से मांग करते है कि पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्रालय बनाया जाए।

उन्होंने राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि राहुल गांधी जिन राज्यों में यात्रा लेकर जाते है वहां के नेता को जानकारी नहीं देते इसलिए गठबंधन टूट रहा है। सपा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि दलित, पिछड़ों शोषित वर्ग के नाम पर यूपी में कई बार सरकार बनाई लेकिन काम एक वर्ग का किया। जब से सत्ता से बाहर हुए है तब से सत्ता में आने के लिए फिर से दलित, ओबीसी की बात करना शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जिन जिलों में जो मजबूत होगा उसी पार्टी के प्रत्याशी को मैदान में उतारा जायेगा। उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा, अपना दल, राजभर और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद चुनाव लड़ रहे है। जहां पर जो मजबूत होगा उसका टिकट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तय करेंगे। अपना दल एस 5 वी बार गठबंधन से चुनाव लड़ रहा है और तीसरे बार केंद्र में गठबंधन की सरकार बनेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे।

सम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव के के सिंह, राम लखन प्रजापति दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार पाल,13 जिलों के विधायक, डॉ सुरभि, सरोज कुरील एडवोकेट, रश्मि आर्या, जयकुमार सिंह जैकी, अविनाश चंद्र द्विवेदी, जीत लाल पटेल,वाचस्पति, रामनिवास वर्मा, विजय वर्मा, डॉक्टर आर के पटेल, डॉक्टर सुनील पटेल, रिंकी कोल, शफीक अहमद अंसारी जिलाध्यक्ष अनिल उमराव सहित हजारों की संख्या में नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री/राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल का जिले के सीमा से लेकर कार्यक्रम स्थल तक जोरदार स्वागत किया गया।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story