Fatehpur News: पति से झगड़ा कर पत्नी ने नदी में लगाई छलांग, हालत गंभीर

Fatehpur News: पति से झगड़ा करने के बाद पत्नी ने गुस्से में घर से निकली और यमुना नदी पर बने पुल से नदी में छलांग लगा दिया। आस-पास मौजूद मछुआरों ने महिला को नदी में कूदते देख लिया। फिर उसे बाहर निकाला।

Ramchandra Saini
Published on: 24 July 2024 10:36 AM GMT
Fatehpur News
X

Fatehpur News (Pic: Newstrack)

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में पति से झगड़ा करने के बाद पत्नी ने गुस्से में घर से निकली और यमुना नदी पर बने पुल से नदी में छलांग लगा दिया। आस-पास मौजूद मछुआरों ने महिला को नदी में कूदते देखकर नदी से महिला को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवार के मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं डॉक्टर इलाज में जुटे हुए है।

जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के कस्बे के रहने वाले अखिलेश कुमार निर्मल की 28 वर्षीय पत्नी मालती देवी किसी बात को लेकर पति से झगड़ा हो गया। दोपहर में करीब दो बजे के आस-पास पति से झगड़ा करने के बाद मालती देवी घर से एक किलोमीटर दूर यमुना नदी पुल के ऊपर पहुंची और नदी में छलांग लगा दिया। महिला को नदी में छलांग लगाते देखकर आस पास मौजूद मछुआरों ने नदी में कूदकर किसी तरह महिला को बाहर निकाला। महिला के नदी में कूदने की जानकारी पर आस ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

महिला के नदी में कूदने की जानकारी पर मौके पर पुलिस पहुंची और परिवार के लोगों को सूचना दिया। महिला को गंभीर हालत में पुलिस गाड़ी से लेकर परिजनों ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। महिला के पति अखिलेश कुमार निर्मल ने बताया कि पत्नी का घर पर भाभी से विवाद हो जाने के बाद यह कदम उठाया है। वहीं थाना प्रभारी हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि पति पत्नी में विवाद होने के बाद महिला ने नदी में कूदकर जान देने का प्रयास किया है। मछुआरों ने महिला को बचा लिया है जिसका इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि जब से यह पुल बना है आये दिन कोई न कोई जान देने के लिए नदी में छलांग लगा देता है। जिस कारण दादो पुल सुर्खियों में बना हुआ है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story