×

गोंडा: ससुर ने बेटों के साथ मिलकर बहू पर कुल्हाड़ी से किया हमला, मौत

जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र के एक गांव में सम्पत्ति विवाद में ससुर ने बेटों के साथ मिलकर अपने बड़े बेटे की पत्नी को कुल्हाड़ी से काट कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद उसे छिपाने के लिए मृतका का शव गांव के एक बाग में मटर के ढंगचे से ढक दिया।

Aditya Mishra
Published on: 14 April 2019 7:12 AM GMT
गोंडा: ससुर ने बेटों के साथ मिलकर बहू पर कुल्हाड़ी से किया हमला, मौत
X

गोंडा: जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र के एक गांव में सम्पत्ति विवाद में ससुर ने बेटों के साथ मिलकर अपने बड़े बेटे की पत्नी को कुल्हाड़ी से काट कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद उसे छिपाने के लिए मृतका का शव गांव के एक बाग में मटर के ढंगचे से ढक दिया।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यह घटना शनिवार देर रात इटियाथोक थाना क्षेत्र के रानी रुदापुर के मजरा रानी पुर में हुई।

बताया जाता है मृतका का पति रामतेज रोजी रोटी के लिए है बाहर रहता है। उसके तीन बेटियां हैं। जिनके साथ उसकी पत्नी गीता देवी (35) गांव में ही रहती थी।

पुलिस ने बताया कि मृतका के पिता सियाराम निवासी पृथ्वी पाल गंज थाना धानेपुर की तहरीर पर मृतका के ससुर और देवर के खिलाफ हत्या का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

वारदात को अंजाम देने के बाद ससुराल वाले फरार हो गए हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मुकामी पुलिस को हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story