×

थाने जाकर बोला बाप- बच्चों की शरारतों से था परेशान, ले ली दोनों की जान

Admin
Published on: 3 March 2016 1:15 PM GMT
थाने जाकर बोला बाप- बच्चों की शरारतों से था परेशान, ले ली दोनों की जान
X

लखनऊ: एक पिता का स्थान आसमान से भी ऊंचा होता है। वो अपने बच्चों के लिए किसी भी तरह की मुश्किलों से लड़ता है, लेकिन इन बातों को एक पिता ने अपने 2 मासूम बच्चों की बेरहमी से हत्या कर झूठा साबित कर दिया है। बाजारखाला थाना क्षेत्र के तिलकनगर में हुई इस दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम देने वाला आरोपी पिता पुलिस की हिरासत मे है।

बच्चों का पालन-पोषण नहीं कर पा रहा था

-आरोपी अभिनेश कुमार बाजपेई की एक 3 साल की बेटी दिव्यांशी और 10 महीने का बेटा छोटू था।

-अभिनेश अपने पिता, दो बच्चों और भाभी के साथ किराये के मकान मे रहता था।

-10 महीने पहले ही आरोपी की पत्नी अर्चना का देहांत हो गया था।

-वह अपने बच्चों का पालन-पोषण ठीक से नहीं कर पा रहा था।

-अक्सर बच्चों की शरारतों से तंग आकर वो उन्हें डांटता-पीटता था।

क्या था मामला?

-गुरुवार की सुबह अभिनेश अपने दोनों बच्चों को नहला रहा था।

-बच्चों के रोने-चिल्लाने पर आरोपी उन्हें मार रहा था।

-आरोपी की भाभी दीपा ने उसे रोकने का प्रयास किया।

-लेकिन, उसने भाभी को वहां से भगा दिया।

-इसके बाद उसने बच्चों के मुंह को तकिया से दबा कर उनकी हत्या कर दी।

घटनास्थल की जाँच करती पुलिस घटनास्थल की जाँच करती पुलिस

हत्या के बाद आरोपी ने थाने में किया सरेंडर

-हत्या के बाद अभिनेश बाजारखाला थाने पहुंचा।

-उसने पुलिस से बच्चों की हत्या करने की बात स्वीकार की।

-पुलिस उसके साथ घटनास्थल पर गई।

-बच्चों की लाश देखकर पुलिस के होश उड़ गए।

-दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

दोनो बच्चों के शवों को ले जाती पुलिस दोनो बच्चों के शवों को ले जाती पुलिस

Admin

Admin

Next Story