×

मेरठ में कुत्तों का आतंक: चोर-डकैतों से ज्यादा कुत्तों से डर, चारों तरफ फैली दहशत

Meerut News: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोंगो में चोर-डकैतों से ज्यादा कुत्तों का खौफ है। ताजा घटनाओं के बाद तो कुत्तों को लेकर लोंगो में दहशत और बढ़ गई है।

Sushil Kumar
Report Sushil KumarPublished By Shashi kant gautam
Published on: 9 April 2022 4:44 PM GMT
Fear of dogs more than thieves and dacoits in Meerut, panic spread all around
X

मेरठ में कुत्तों का खौफ: Photo - Social Media

Meerut News: पश्चिमी उत्तर प्रदेश (Western Uttar Pradesh) के लोंगो में चोर-डकैतों से ज्यादा कुत्तों का खौफ (fear of dogs) है। सहारनपुर और हापुड़ की ताजा घटनाओं के बाद तो कुत्तों को लेकर लोंगो में दहशत और बढ़ गई है। 20 लाख की आबादी वाले मेरठ शहर की ही बात करें तो लोंगो में आवारा कुत्तों को लेकर इतनी दहशत है कि उन्हें चोर-डकैतों से ज्यादा कुत्तों का खौफ है।

गर्मी बढ़ने के साथ ही मेरठ जनपद में आवारा आतंक अर्थात कुत्तों के काटने की घटनाएं बढ़ती जा रही (Dog bites are on the rise) हैं। जिला अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार हर दिन औसतन 56 लोगों को कुत्ते काट रहे हैं। वहीं 1735 केस केवल मार्च महीने में सामने आए। इतने के बावजूद भी नगर निगम और जिला पंचायत कुत्तों को पकड़ने में फेल साबित हो रहा है।

कुत्तों के काटने की घटनाएं बढ़ी

आलम यह है कि शहर से देहात तक कुत्तों के काटने की घटनाएं बढ़ती जा रही है। हालांकि गांवों से अधिक भयावह स्थिति शहर की है। शहर में आवारा कुत्तों की संख्या करीब 51 हजार है।स्थिति यह है कि जिला अस्पताल में एंटी रैबीज की दवा भी केस बढ़ने के साथ कम पड़ने लगी है। दिन होते ही जिला अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन (anti rabies vaccine) लगवाने वाले लोग पहुंचने लगते हैं। अस्पताल का रिकार्ड बताता है कि हर दिन 50 से 60 केस तो सामान्य है। कभी-कभी 70-80 मरीज भी पहुंच जाते हैं।

शहर का हर इलाके में है कुत्तों का आतंक

जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. कौशलेन्द्र (District Hospital Superintendent Dr. Kaushalendra) भी मानते हैं कि बीते कुछ दिनों से कुत्ता काटने की घटनाएं बढ़ी हैं। अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन (एआरवी) लगवाने वालों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। शहर का हर इलाका है कुत्तों के आतंक से शहर का हर इलाका प्रभावित है। शास्त्री नगर, डिफेंस कालोनी, साकेत, मंगल पांडे नगर, राजन कुंज, मयूर विहार, घंटाघर, परतापुर, बच्चा पार्क, जैन नगर, पंजाबी कालोनी, कोतवाली, श्याम नगर, पिलोखड़ी, भूमिया पुल, जाकिर कालोनी, किदवई नगर, गंगानगर, कंकरखेड़ा समेत कई क्षेत्रों में आवारा कुत्ते लोगों की जान के दुश्मन बने हुए हैं।

नगर निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह कहते हैं, 28 मार्च से शहर में आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान चल रहा है। अब तक 103 कुत्ते पकड़े गए हैं। 79 कुत्तों की सर्जरी हो चुकी है। 35 को सर्जरी के बाद वापस छोड़ दिया गया है।

taza khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story