Basti: जमीनी विवाद में फरसे से हमला एक की मौके पर मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

Basti: जमीनी विवाद (Land Dispute) में फरसे से हमला एक की मौके पर मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। खेत जोतने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष ने फरसे से हमला कर दिया।

Amril Lal
Report Amril LalPublished By Shashi kant gautam
Published on: 1 April 2022 10:15 AM GMT (Updated on: 1 April 2022 12:10 PM GMT)
One died on the spot, three seriously injured in a fight over a land dispute in Basti district
X

बस्ती (थाना हर्रैया) : जमीनी विवाद में मारपीट  

Basti: उत्तर प्रदेश के जनपद बस्ती में जमीनी विवाद (Land Dispute) में मारपीट में मौके पर एक की मौत और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव ने बताया की खेत जोतने को विवाद को लेकर दोनों पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट हो गई। जिसमें अमर नाथ वर्मा, राम नंद वर्मा, विनोद वर्मा, गंभीर रूप से घायल हो गए, घायल अवस्था में परिजनों ने अस्पताल ले गए, जहां अमरनाथ बर्मा को डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई गई हैं।

पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर खेत जोत रहे दो पक्षों में मारपीट

आज बस्ती जिले के हरैया थाना क्षेत्र के गांव अजिगरा बांसगांव में पुरानी जमीनी रंजिश (old land rivalry) को लेकर खेत जोत रहे दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें अमरनाथ वर्मा सहित रामानंद वर्मा, विनोद वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया ले गए जहां डाक्टरों ने अमरनाथ वर्मा को मृत घोषित कर दिया। रामानंद वर्मा और विनोद वर्मा की हालत गंभीर बनी हुई है।

फोटो: मारपीट में घायल परिजनफोटो: मारपीट में घायल परिजन

मृतक अमरनाथ के परिजनों ने बताया कि आज हम सुबह अपने बाग माल का जमीन में जुताई कर रहे थे। तभी हमारे पटीदार लाठी डंडा और परसों से लैस होकर आए और हम लोगों को मारने पीटने लगे। जिससे अमरनाथ वर्मा सहित दो लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए हम लोग घायल अवस्था में अमरनाथ वर्मा सहित दो लोग को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने अमरनाथ वर्मा को मृत घोषित कर दिया।

मारपीट में एक की मौत

मिली जानकारी के अनुसार अमरनाथ वर्मा से इनके पटीदार से काफी दिनों से जमीनी विवाद चल रहा है। जमीनी विवाद जिस पर चल रहा है वह अमरनाथ वर्मा के परिजनों ने बताया कि यह हम लोगों का बाग मालकिन है, जबरन हम लोगों को जोतने नहीं देते हैं, ना खेत की बुवाई करने देते हैं, आज हम लोग खेत की जुताई कर रहे थे तभी हमारे पाटीदार लाठी-डंडों से लैस होकर आए जानलेवा हमला कर दिया। जिससे अमरनाथ वर्मा की मौत हो गई। और दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। अस्पताल में इलाज चल रहा है।

फोटो: पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव

आरोपियों की जल्द होगी गिरफ्तारी- पुलिस अधीक्षक

पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव (Superintendent of Police Basti Ashish Srivastava) ने बताया कि हरैया थाने पर 9:00 बजे के बाद सूचना मिली की ग्राम अजिगरा बांसगांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई है, जमीनी विवाद पुराना समय से चल रहा है एक पक्ष द्वारा जुताई करने गए थे, खेत की दूसरे पक्ष द्वारा लाठी-डंडों से लैस होकर मारपीट हो गई, पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है आरोपियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर 2 टीमें बनाई गई हैं। दोनों टीमों को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रवाना कर दिया गया। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी।

taza khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story