×

UP News: बृजभूषण सिंह के बाद उनकी भतीजे पर आई आफत, दर्ज हुआ मुकदमा, जानें क्या है मामला

UP News: उत्तर प्रदेश की कैसरगंज लोकसभा सीट से सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के भतीजे समेत 9 लोगों पर यूपी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। भाजपा सांसद के भतीजे सुमित सिंह पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप है।

Krishna Chaudhary
Published on: 6 Feb 2023 5:59 AM GMT
UP News
X

सुमित सिंह और बृजभूषण शरण सिंह (फोटो: सोशल मीडिया)

UP News: उत्तर प्रदेश की कैसरगंज लोकसभा सीट से सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के भतीजे समेत 9 लोगों पर यूपी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। भाजपा सांसद के भतीजे सुमित सिंह पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप है। नगपालिका की तरफ से गोंडा शहर कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि सुमित सिंह ने कथित रूप से सरकारी रिकॉर्ड से छेड़छाड़ की और गोंडा नगरपालिका बोर्ड से संबंधिक नजूल की जमीन खरीदी।

सांठगांठ और धोखाधड़ी के आरोप

सुमित सिंह दक्षिणायनी इंटरप्राइजेज नामक एक फर्म चलाते हैं। जो रियल स्टेट का काम करती है। इस फर्म सहित नौ लोगों पर बेशकीमती सरकारी जमीन को सांठगांठ और धोखाधड़ी के जरिए क्रय-विक्रय करने का आरोप है। जिस तीन एकड़ जमीन को हड़पने का आरोप है वह गोंडा कलेक्टर कार्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित है। पिछले महीने ही जिला प्रशासन ने इस जमीन पर बनी चारदीवारी को बुलडोजर चलवाकर गिरवा दिया था।

इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

गोंडा नगरपालिका के नजूल निरीक्षक की तहरीर पर जिन लोगों के विरूद्ध मुकदमा कायम हुआ है उनमें कैसरगंज सांसद के भतीजे सुमित सिंह के अलावा जगदीश प्रसाद, जगदेव, उषा देवी, काशीराम, बासुदेव, सदानंद, अयोध्या प्रसाद और अर्जुन प्रसाद शामिल हैं। नगर कोतवाल राकेश सिंह ने इन सभी के खिलाफ मुकदमे की पुष्टि की है।

बृजभूषण सिंह भी कर रहे जांच का सामना

6 बार के सांसद बृजभूषण शरण सिंह यूपी बीजेपी के कद्दावर नेताओं में गिने जाते हैं। पिछले माह सिंह विवादों में तब आए जब देश के नामी पहलवानों ने उनके खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर मोर्चा खोल दिया। वे बीजेपी सांसद के कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद से इस्तीफे की मांग करने लगे। महिला पहलावनों ने बृजभूषण सिंह पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे, जिस पर बवाल खड़ा हो गया था। महिला पहलवानों के आरोपी की जांच के लिए एक कमेटी गठित की गई है। रिपोर्ट आने तक कुश्ती संघ के कार्यों से बृजभूषण शरण सिंह को दूर रहने के लिए कहा गया है।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story