×

सहारनपुर हाईवे पर कार बनी आग का गोला, कार सवार दिल्‍ली पुलिस का सिपाही झुलसा

By
Published on: 29 Dec 2016 6:40 AM GMT
सहारनपुर हाईवे पर कार बनी आग का गोला, कार सवार दिल्‍ली पुलिस का सिपाही झुलसा
X

बागपत: शहर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर शार्ट शार्किट से चलती डस्टर कार मे भीषण आग लग गई। हाईवे पर कार आग का गोला बन गई। इस कार में दिल्ली पुलिस का एक सिपाही ‌‌और उसका साथी सवार था। आग लगने के कारण वह झुलस गया है।

ग्रामीणों ने दोनों को दोनों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। यहां उनका इलाज चल रहा है। ग्रामीणों की माने तो सूचना के बावजूद भी पुलिस और दमकल विभाग घंटों तक मौके पर नहीं पहुंचा। कार पूरी तरह से जलकर गई है।

क्या है पूरी घटना

-मेरठ निवासी प्रदीप पवार दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल के पद पर तैना हैं।

-वह बुधवार (29 दिसंबर) को बागपत से होकर ड्यूटी पर दिल्ली जा रहे थे।

-कार में प्रदीप के साथ उसका दोस्त भी मौजूद था।

-कार शहर कोतवाली के काठा गांव के निकट पहुंची तो शार्ट शार्किट हुआ और भयंकर आग लग गई।

-चलती कार धूं धूं कर जलने लगी। इस दौरान सिपाही और उसका साथी कूद गया।

Next Story