×

Banda Hadsa: आग का भयानक कहर, रेस्टोरेंट में मची चीख-पुकार, दर्जनों लोग झुलसे

Banda Latest News : यूपी के बांदा जनपद में सिलेंडर फटने के कारण एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। इस आग में 1 दर्जन से अधिक लोग झुलस गए फिलहाल फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है।

Bishwajeet Kumar
Written By Bishwajeet Kumar
Published on: 1 Jun 2022 2:34 AM GMT
Fire in Banda restaurant
X

Fire in Banda restaurant (Image Credit : Social Media) 

Banda Fire : उत्तर प्रदेश के बांदा जनपद में बीती रात आग लगने (Fire in Banda) से एक भीषण हादसा हो गया। आज जनपद के एक रेस्टोरेंट में सिलेंडर ब्लास्ट होने से लगा। इस हादसे में 1 दर्जन से अधिक लोग बुरी तरह झुलस गए जिनमें दो की स्थिति अभी बेहद गंभीर बताई जा रही है। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक सहित दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंची। कई घंटों तक कड़ी मशक्कत करने के बाद किसी तरह फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।

क्या है पूरा मामला?

पूरा मामला बांदा जनपद के शहर कोतवाली स्थित रामलीला मैदान के सामने का है। जहां बाकरगंज स्थित बर्गर लैंड रेस्टोरेंट में सिलेंडर फटने से आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि मौके पर मौजूद 1 दर्जन से अधिक लोग बुरी तरह से झुलस गए। प्रशासन को रेस्टोरेंट में आग लगने की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक समेत दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। जहाँ कुछ घंटों तक फायर ब्रिगेड द्वारा की गई कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया।

फायर ब्रिगेड की टीम ने इस दौरान रेस्टोरेंट्स के अंदर फंसे कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, साथ ही इस आग में 1 दर्जन से अधिक घायल लोगों को तत्काल ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। इसके बाद छह लोगों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा कि झुलसे हुए लोगों में दो लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। फिलहाल आग लगने के अन्य कारणों को प्रशासन द्वारा जांचा जा रहा है।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story