TRENDING TAGS :
पहले युनाइटेड अब यूनियन बैंक में लगी आग, बड़ी संख्या में जले नए-पुराने नोट
शहर की बैंकों में आग लगने का सिलसिला जारी है। ग्रेटर नोएडा के युनाइटेड बैंक के बाद नोएडा के सेक्टर-15 स्थित यूनियन बैंक में आग लग गई। आग शनिवार रात करीब दस बजे लगी। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंची। जिन्होंने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बता दें कि यूनियन बैंक की शाखा लोन शाखा है। यहां करीब आठ सौ लोगों के एकाउंट है।
नोएडा: शहर की बैंकों में आग लगने का सिलसिला जारी है। ग्रेटर नोएडा के युनाइटेड बैंक के बाद नोएडा के सेक्टर-15 स्थित यूनियन बैंक में आग लग गई। आग शनिवार रात करीब दस बजे लगी। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंची। जिन्होंने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बता दें कि यूनियन बैंक की शाखा लोन शाखा है। यहां करीब आठ सौ लोगों के एकाउंट है।
शार्ट सर्किट से लगी आग
-आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
-जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल को दो गाड़ियां पहुंची।
-करीब बीस मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
-बता दें कि यहां बड़ी मात्रा में पुराने और नए नोट थे।
-फिलहाल आग की वजह से कितना नुकसान हुआ है इसकी जांच की जा रही है।
भारी मात्रा में जले नए और पुराने नोट
-बैंक में हर इन दिन सुबह से शाम तक लोगों की लंबी लाइन पैसा जमा करने और नए नोट निकालने के लिए लगती है।
-लोन ब्रांच होने की वजह से यहां नकदी ज्यादा आती है।
-इसके साथ ही आसपास के क्षेत्र में यूनियन बैंक की शाखा नहीं होने से ज्यादातर लोग इसी ब्रांच का प्रयोग करते हैं।
-ऐसे में शनिवार को कितने नए नोट यहां थे, कितने जले इसकी जांच की जा रही है।
27 नवंबर को लगी थी यूनाइटेड बैंक में आग
-27 नवंबर को भी शनिवार का दिन था।
-समय भी करीब दस बजे वहां भी शॉर्ट शर्किट से आग लगी थी।
-बैंक पूरी तरह से जलकर खाक हो गया था।
-वहां कितना पैसा जला इसकी जानकारी अभी तक अधिकारियों के पास नहीं है।
-फिलहाल यहां हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।