×

दूल्हे और दुल्हन के भाई में जमकर हुई फायरिंग, दोनों हुए घायल

By
Published on: 24 July 2016 7:49 AM GMT
दूल्हे और दुल्हन के भाई में जमकर हुई फायरिंग, दोनों हुए घायल
X

शामलीः जिले के थानाभवन थाना क्षेत्र के गांव मंडेटकला में दूल्हे और ससुराल पक्ष में जमकर फायरिंग हुई। इसमें दूल्हा और दुल्हन का भाई गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद मेरठ रेफर कर दिया गया। दो दिन पहले ही शादी हुई थी। दूल्हा अपने गांव चैसाना से अपनी दुल्हन को लेकर ससुराल मंडेटकला पहुंचा था। पुलिस ने तहरीर आने पर कार्रवाई करने को कहा है।

क्या है पूरा मामला?

-खालिदा पुत्री निसार की 21 जुलाई को इमरान पुत्र इकराम से शादी हुई थी।

-शनिवार को इमरान पत्नी को लेकर अपनी ससुराल मुंडेटकला आया था।

-खालिदा के चचेरे भाई तहसीन के साथ इमरान की किसी बात पर लड़ाई हो गई।

-आरोप है की तहसीन ने अपने जीजा पर तमंचे से फायर कर दिया।

-गोली इमरान की कमर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

-जीजा को घायल देख तहसीन ने अपने पैर में भी गोली मार ली।

-दोनों घायलो को थाना भवन के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

-यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया।

क्या कहते हैं दुल्हन पक्ष के लोग?

-लड़की वालों ने बताया इमरान दहेज मांग रहा था।

-पहले गोली इमरान ने ही चलाई थी।

-दोनों एक दूसरे पर अरोप लगा रहे है।

क्या कहती है पुलिस?

-थानाभवन पुलिस निरीक्षक नीरज सिंह ने कहा कि दोनों और से अभी तहरीर नहीं आई है।

-तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।

Next Story