×

सपाईयों का ताडंव: अवैध चंदा वसूली में चलाई गोली, पुजारी समेत चार घायल

Newstrack
Published on: 7 March 2016 11:07 AM GMT
सपाईयों का ताडंव: अवैध चंदा वसूली में चलाई गोली, पुजारी समेत चार घायल
X

कानपुर: लाख नसीहतों के बाद भी सपाईयों की दबंगई कम नहीं हो रही है। रूरा थाना क्षेत्र में स्थित शिव मंदिर में चंदा वसूली का विरोध करने पर सपा नेता ने फायरिंग कर दी। इसमें मंदिर के पुजारी समेत चार अन्य लोग घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया है। सपा नेता की गुंडई के बाद गुस्साए लोगों को पुलिस ने शांत कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

क्या है मामला ?

-घटना कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के बनीपारा की है।

-यहां शिवरात्रि पर शिवलिंग का जलाभिषेक करने के बाद भण्डारे का आयोजन किया जाता है।

-आयोजनकर्ताओं का आरोप है कि सपा के मजदूर महासभा के प्रदेश सचिव अश्विनी तिवारी क्षेत्र में दबंगई करते हैं।

-शिवरात्रि पर आयोजित भंडारे के लिये अश्विनी अपने साथियो के साथ आये।

-वहां पर उसने लोगो से चंदा वसूलना शुरू कर दिया।

पुजारी के विरोध पर कर दी फायरिंग

-मन्दिर के पुजारी श्यामजी ने चंदा वसूली का विरोध किया ।

-तभी सपा नेताअश्विनी ने फायरिंग शुरु कर दी।

-जिसमें पुजारी समेत चार अन्य लोग घायल हो गये।

-सभी घायलों को इलाज के लिये कानपुर के हैलेट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।

-घायलों की हालत अभी नाजुक बनी हुयी है।

घटना के बाद गुस्साए लोग

-इस घटना के बाद गुस्साये लोगों ने जमकर हंगामा किया।

-मौके पर पहुची पुलिस ने लोगों को शांत करवाया।

-बाद में पुलिस ने मंदिर का गेट खुलवाकर लोगो को दर्शन करवाने शुरू कर दिए।

क्या कहती है पुलिस

-अपर पुलिस अधीक्षक ऋषि पाल सिंह यादव का कहना है कि अश्वनी तिवारी और अन्य लोगों खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

-आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी है।

-माहौल अब पूरी तरह से नियंत्रण में है।

Newstrack

Newstrack

Next Story