×

ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला बहराइच, दबंगों ने चार युवकों को मारी गोली, लखनऊ रेफर

यूपी के बहराइच में पुलिस का खौफ खत्म होता नजर आ रहा है। घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। जिले में बढ़ते अपराध से पुलिस के कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे है। सूचना के बाउजूद भी पुलिस मौन रहती है शायद यही कारण से जिले में दबंग बेखौफ है। पहले वार्निग देते है और फिर आकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा देते है। जिसमें चार युवक घायल हो हुए है। चिकित्सकों ने सभी की हालत गंभीर देखते हुए इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया।

Anoop Ojha
Published on: 6 Feb 2019 4:25 AM GMT
ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला बहराइच, दबंगों ने चार युवकों को मारी गोली, लखनऊ रेफर
X

बहराइच: यूपी के बहराइच में पुलिस का खौफ खत्म होता नजर आ रहा है। घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। जिले में बढ़ते अपराध से पुलिस के कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे है। सूचना के बाउजूद भी पुलिस मौन रहती है शायद यही कारण से जिले में दबंग बेखौफ है। पहले वार्निग देते है और फिर आकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा देते है। जिसमें चार युवक घायल हो हुए है। चिकित्सकों ने सभी की हालत गंभीर देखते हुए इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें......बहराइच: गणतंत्र दिवस से पहले विकास भवन में हुआ बम धमाका, मचा हड़कंप

मामला दरगाह थाना क्षेत्र के कैलाश होटल के पास का है। यहाँ पर बंजारनपुरवा निवासी अनीस, महफूज, नवी व साबिर आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान लगभग आधा दर्जन दबंग पहुंचकर इन चारों युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। जिससे लोगों में भगदड़ मच गयी। गोलियां लगने से चारो युवक घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहाँ से डॉक्टरो ने इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें......बहराइच: DM का जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण, अधिकारियों को लगाई फटकार

घटना की सूचना मिलते ही एसपी जिला अस्पताल पहुँचे। जहाँ पर न्याय की गुहार लगाते हुए पीड़ित के परिजन एसपी को घेर लिए। पीड़िता की माँ एसपी के सामने हाथ जोड़कर फफकते हुए कहा कि माँ मेरा बेटा सऊदी से आया था और वो पैसे लेकर किसी को देने के लिए घर से निकला था। तभी राश्ते उसे गोली मारी गई है।एसपी ने न्याय का भरोसा दिलाते हुए रोते हुए परिजनों को शांत कराया।

यह भी पढ़ें......बहराइच: मूर्ति स्थापना पर बवाल, भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने भाजी लाठियां

एसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने बताया कि घायल लोगों का गोली चलाने वाले लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी को लेकर वह लोग धमकी दिए और वापस लौट के आकर घटना को अंजाम दिया। परिजनों से बातचीत की गई हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश डाली जा रही है।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story