रामपुर: रंजिश की वजह से दो पक्षों में फायरिंग, दो की मौत, एक घायल

रामपुर के सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र में रंजिश के चलते हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट और गोलीबारी हुई। जिसमें दोनों पक्षों के एक- एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीँ एक अन्य गोलीबारी के दौरान घायल हो गया।

Aditya Mishra
Published on: 21 Feb 2019 7:23 AM GMT
रामपुर: रंजिश की वजह से दो पक्षों में फायरिंग, दो की मौत, एक घायल
X

रामपुर: रामपुर के सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र में रंजिश के चलते हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट और गोलीबारी हुई। जिसमें दोनों पक्षों के एक- एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीँ एक अन्य गोलीबारी के दौरान घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। आनन-फानन में घायल हुए युवक को जिला अस्पताल भिजवा गया। वहीँ मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं।

ये है पूरा मामला

घटना थाना क्षेत्र के अहमदनगर जागीर गांव की है। यहां प्रधान पति शहादत और दूसरे पक्ष के झाझन में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद मौके पर दोनों पक्ष के लोग एकत्र हो गए और मारपीट के दौरान फायरिंग होने लगी।

जिसके चलते प्रधान पति शहादत और दूसरे पक्ष के जय सिंह यादव की गोली लगने से मौत हो गई। वहीँ घटना में सलीम नाम का एक युवक घायल हो गया। घटना की संवेदनशीलता के मद्दे नज़र पुलिस ने पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया है। पुलिस के आला अधिकारियों ने बताया फिलहाल हालत काबू में हैं।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीणा ने बताया एक युवक अपनी दुकान बंद करके अपने घर जा रहा था। रास्ते में एक युवक के साथ उसका विवाद हो गया। उसी दौरान दोनों के घरवाले आ गए। उनके बीच मारपीट और गोलीबारी हुई। जिसमें दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीँ एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है। मौके पर शांति व्यवस्था है। पुलिस द्वारा शेष विधिक की कार्यवाही की रही है।

ये भी पढ़ें...रामपुर में अमर चैलेंज- आ गया हूं मैं, आओ आजम मुझे बंद कर दो

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story