Eid 2022: बकरे के विवाद में फायरिंग-पथराव, मारपीट में 3 घायल, मची अफरा-तफरी

देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। इसी दौरान एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में एक पक्ष के दो तथा दूसरे पक्ष की एक वृद्ध महिला घायल हो गई।

G Singh
Report G Singh
Published on: 9 July 2022 1:28 PM GMT
firing stone pelting in goat dispute 3 people injured clash between two sides hathras
X

Eid 2022 : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हाथरस (Hathras) गेट क्षेत्र के गांव किंदौली (Village Kindauli Hathras) में शनिवार को दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। मामूली बात से शुरू हुआ विवाद बड़े टकराव में बदल गया। बात इतनी बढ़ी कि पथराव और फायरिंग तक हो गई। इस घटना में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को हाथरस जिला अस्पताल (Hathras District Hospital) पहुंचाया गया। जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस घटना के संबंध में ग्रामीणों से पूछताछ की है।

क्या है मामला?

यह घटना शनिवार (09 जुलाई 2022) की है। शनिवार दोपहर अलीगढ़ रोड स्थित गांव किंदौली में एक बकरा पौधे को खा गया। जिस पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। इसी दौरान एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में एक पक्ष के दो तथा दूसरे पक्ष की एक वृद्ध महिला घायल हो गई। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। गांव में तनाव के चलते पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।

लाठी-डंडा और सरिया के साथ गोलियां भी चली

अलीगढ़ रोड स्थित कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र (Kotwali Hathras Gate Area) के गांव किंदौली निवासी इकरार पुत्र अवरार का बकरा पड़ोसी के बगीचे का पेड़ खा गया। जिस पर पड़ोसी ने बकरे को बांधने के लिए कहा। बस, इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष हाथों में लाठी-डंडा और सरिया लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। इसी विवाद के बीच एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग होने पर गांव के लोग इधर-उधर भागने लगे।


पुलिस ने शांति बनाए रखने की अपील की

सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। मारपीट में घायल एक पक्ष अवरार और उसके बेटे गुलाम तथा दूसरे पक्ष कल्लो पत्नी रफीक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले को संभालते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। प्राथमिक उपचार के बाद इकरार को गंभीर हालत में अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया।

क्या कहना है पुलिस का?

घटना के बारे में कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी गौरव सक्सेना ने बताया कि, 'दो पक्षों में मारपीट हुई है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर फायरिंग का आरोप लगा रहे हैं। जबकि ऐसा नहीं हुआ है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story