×

Viral Video : जब गांधी जयंती पर 'बापू-बापू' कहकर फूट-फूट कर रोने लगे सपा नेता

सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खान इस कदर भावुक हो उठे कि, उन्होंने फूट-फूटकर रोना शुरू कर दिया। यह देख उनके साथ अन्य कार्यकर्ता भी रोने लगे। जिलाध्यक्ष ने कहा- देश को आजादी दिलाकर हमें अनाथ कर कहां चले गए बापू? जिलाध्यक्ष का यह वीडियो वायरल हो रहा है।

Aditya Mishra
Published on: 5 July 2023 2:59 PM GMT
Viral Video : जब गांधी जयंती पर बापू-बापू कहकर फूट-फूट कर रोने लगे सपा नेता
X

संभल/लखनऊ : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश के चंदौसी जिले के सपा नेताओं ने विरोधी दलों पर हमला करने का मौका नहीं गंवाया।

पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां की अगुवाई में गांधी जी कि 150वीं जयंती मनाने के लिए चंदौसी से फव्वारा चौक पहुंचे सपा नेताओं ने गांधी प्रतिमा पर जमी धूल देखकर पहले तो पानी मंगाया और उसे साफ करने में जुट गए।

इसके बाद उन्होंने माल्यार्पण कर गांधी जी को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। यहां सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खान इस कदर भावुक हो उठे कि, उन्होंने फूट-फूटकर रोना शुरू कर दिया।

यह देख उनके साथ अन्य कार्यकर्ता भी रोने लगे। जिलाध्यक्ष ने कहा- देश को आजादी दिलाकर हमें अनाथ कर कहां चले गए बापू? जिलाध्यक्ष का यह वीडियो वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें...गांधी जयंती के मौके पर याद आए महात्मा गांधी, अब हो रहा ये काम

ढांढस बंधाते नजर आए लोग

जब जिलाध्यक्ष रो रहे थे तो उन्हें कुछ लोग ढांढस भी बंधा रहे थे। जब उनकी नजर लोगों के कैमरे पर पड़ी तो वे रूमाल से आंसूओं को पोंछते व चेहरा छिपाते भी दिखे। फिरोज खान ने कहा कि, बापू आप कहां चले गए? इतने बड़े देश को आपके आजाद कराया और हमें अनाथ बनाकर चले गए।

ये भी पढ़ें...सिडनी में प्रतीकात्मक ‘दांडी मार्च’ के साथ गांधी जयंती का जश्न

जब अखिलेश से मिलने दूल्हा बनकर निकले थे रामपुर

बीते 14 सितंबर को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सांसद आजम खान के समर्थन में रामपुर में प्रदर्शन का ऐलान किया था। हालांकि, इस कार्यक्रम को प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी।

पूरे जिले में धारा 144 लगा दी गई थी। तब यही सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खान दूल्हा बनकर रामपुर पहुंच गए थे। इनके साथ गाड़ी में सवार कार्यकर्ता बाराती बने थे।

फिरोज ने कहा था, "हमारे पास कोई और तरीका नहीं था। हमें हमारे नेता अखिलेशजी से मिलना था। मैंने शेरवानी पहनी और चेहरा फूलों के सेहरा से चेहरा ढक लिया। मेरे साथ कार्यकर्ता बाराती बनकर चल रहे थे।"

ये भी पढ़ें...गांधी जयंती पर हुआ झंडे का यूं अपमान, थाने में कपड़ों के बीच फहराया गया तिरंगा

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story