×

पुलिस से मुठभेड़ में 8 गौ तस्कर गिरफ्तार

फिरोजाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 8 कथित गौ तस्करों को गिरफ्तार किया है।

Brajesh Rathore
Published on: 7 Jun 2021 1:22 PM GMT
Firozabad
X

पुलिस की गिरफ्त में गौ तस्कर (फोटो साभार-सोशल ​मीडिया)

Firozabad Crime News: फिरोजाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 8 कथित गौ तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तीन वाहन व बड़े चाकू तथा अन्य हथियार बरामद हुए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक जनपद की शिकोहाबाद पुलिस को गौ तस्करी की सूचना मिली थी। इसी के आधार पर देर रात पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू किया। गौ तस्करों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस को 8 गौ तस्कर पकड़ने में सफलता मिली। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए गौ तस्करों को राकेट काफी सक्रिय था। ये लोग आसपास के क्षेत्रों से गौ तस्करी करते थे। पुलिस इनकी तलाश में काफी समय से लगी हुई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गत रात इन तस्करों को घेर लिया और 8 लोगों को पकड़ने में सफलता भी हासिल की।

गिरफ्तार किए गए गौ तस्करों के पास से तीन वाहन और चाकू के साथ अन्य हथियार बरामद किए गए हैं। एसपी ग्रामीण ने बताया कि सूचना पर सीओ शिकोहाबाद के नेतृत्व में तस्करों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई, जिसमें आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story