Firozabad: पशुओं के खेत में जाने पर जमकर हुई फायरिंग, मारपीट गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल, आगरा रैफर

Firozabad News: सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गम्भीर होने पर आगरा रैफर कर दिया।

Brajesh Rathore
Published on: 9 Nov 2022 6:03 AM GMT
Firozabad Firing case
X

पशुओं के खेत में जाने पर जमकर हुई फायरिंग (photo: social media )

Firozabad News: थाना नसीरपुर के गांव हरिया में पशुओं के खेत में जाने से रोकने पर दबंगो ने एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गम्भीर होने पर आगरा रैफर कर दिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

मनोज कुमार (32) पुत्र डंबर सिंह निवासी हरिया थाना नसीरपुर का गांव के ही अंशुल, अंकुश पुत्रगण विजेंद्र सिंह से खेत में पशु जाने को लेकर विवाद हो गया। जब मनोज ने खेत से पशुओं को निकालने के लिए कहा तो दूसरे पक्ष ने गाली गलौज कर दी। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठियां भाजने लगे। इसी दौरान अंकुश ने अवैध हथियार से मनोज पर फायरिंग कर दी। गोली मनोज के पेट मे जा घुसी। जिससे वह लहूलुहान हो गया।

घटना से क्षेत्र में फैली सनसनी

देर रात हुई घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँच गई। पुलिस को देखकर फायरिंग करने वाले वहां से भाग गए। पुलिस घायल को इलाज के लिए शिकोहाबाद के सयुक्त जिला अस्पताल लेकर आई जहां पर उसकी हालत गंभीर होने पर आगरा मेडिकल कॉलेज के लिए रैफर कर दिया।

इस बारे में प्रभारी निरीक्षक गगन गौड़ ने बताया कि मंगलवार की रात मनोज के खेत में पशु जाने को लेकर अंकुर पक्ष से विवाद में मारपीट हुई। अंकुर ने मनोज को गोली मार दी। ऑपरेशन हो चुका है। हालत गंभीर है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर अंकुर व अंशुल व अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story