×

Firozabad News: मुलायम सिंह यादव के नाम हुई मैराथन दौड़ ने नहीं दिखा मुख्य अतिथि का चेहरा

Firozabad News: हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें 1700 लोग दौड़े जिनमें छात्र-छात्राओं, महिलाओं व पुरुषों ने भाग लिया।

Brajesh Rathore
Published on: 27 Nov 2022 6:32 AM GMT
Firozabad marathon race
X

Firozabad marathon race (photo: social media )

Firozabad News: हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन पूरे शहर में सुबह से शुरू हुआ। दौड़ में 1700 लोगों ने भाग लिया। इस दौरान पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था रही। लेकिन हैरानी की बात यह रही है कि मुलायम सिंह यादव के नाम पर हुई दौड़ में आयोजक मंडल की तरफ से व्यवस्था ठीक नहीं दिखी। उद्घाटन के मौके पर मुख्य अतिथि सिरसागंज विधायक नाम बोला जाता रहा लेकिन नेताजी नहीं पहुंचे।

सुबह छः बजे से सुबह आठ बजे तक चली दौड़

फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद नगर में हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें 1700 लोग दौड़े जिनमें छात्र-छात्राओं, महिलाओं व पुरुषों ने भाग लिया। दौड़ आदर्श कृष्ण महाविद्यालय से शुरू होकर तहसील तिराहा से मैनपुरी तिराहा चौराहा होते हुए NH 2 सर्विस रोड नहर से होकर वापस आदर्श कृष्ण महाविद्यालय में समाप्त हुई। जहाँ विजयी घोषित होने पर प्रमाण पत्र दिए गए।

हाफ मैराथन के दौरान पुलिस द्वारा एक दम दुरुस्त व्यवस्था थी वहीं आयोजक मंडल की अव्यवस्था दिखाई दी। सड़क पर दौड़ाए गए लोगों को पानी व्यवस्था सही नहीं थी। तीन तरह से दौड़ करायी गयी पहली 21 किलोमीटर, दूसरी 10 किलोमीटर व तीसरी 3 किलोमीटर की दौड़ करायी गयी।

रेलवे स्टेशन से तहसील तिराहा पक्का तालाब कटरा बाज़ार एटा तिराहा मैनपुरी तिराहा होते हुए मैनपुरी चौराहा एटा चौराहा सुभाष तिराहा बालाजी होते हुए नहर की पटरी होते हुए आदर्श कृष्ण महाविद्यालय में समापन किया गया। आयोजक अनिल यादव ने कहा उन्होंने करखा के नाम नेताजी हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया। 1700 लोगों ने भाग लिया। जब अव्यवस्था के बारे में पूछा तो कहा अगली बार सुधारने का प्रयास करेंगे। इस आयोजन में अनिल यादव, आयोजक रजनी यादव, डायरेक्टर ज्ञानदीप, डॉ मोहकम सिंह, प्राचार्य आदर्श कृष्ण महाविद्यालय, कोमल सिंह स्काउट गाइड मौजूद रहे।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story