×

Firozabad News: घर में घुसकर जिला बदर अपराधी ने किया महिला से दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Firozabad News: फिरोजाबाद (Firozabad) में जिला बदर अपराधी ने एक महिला के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। हालांकि शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Brajesh Rathore
Written By Brajesh RathorePublished By Bishwajeet Kumar
Published on: 6 March 2022 9:56 AM GMT
young man tried to rape a woman in Firozabad
X

फिरोजाबाद में युवक ने महिला से किया दुष्कर्म का प्रयास (प्रतीकात्मक तस्वीर)

फ़िरोज़ाबाद: जिले के टूंडला थाना में घर के अंदर घुसकर जिला बदर अपराधी ने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़ित महिला द्वारा शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद से ही महिला काफी डरी और सहमी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

पूरा मामला फ़िरोज़ाबाद जिले के थाना टूंडला क्षेत्र के एटा रोड का है। यहां पर रहने वाली एक 22 वर्षीय विवाहिता पति और सास के साथ मकान में रहती है। शनिवार शाम महिला घर पर थी और पति मजदूरी करने गया था। पति पुताई का काम करता है। सास उसके छह माह के बच्चे को लेकर पड़ोसी के यहां बैठी थी। पीड़िता के मुताबिक उसी समय पड़ोस में रहने वाला आरोपी बंटी पुत्र जमील खां उसके घर में घुस आया और उसने अकेला पाकर उसे दबोच लिया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया, महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौका पाकर भाग निकला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए। वहीं आस-पास के लोगों से भी पूछताछ की। अपने बचाव करने के चलते महिला के खरोंच भी आई है।

सहमी हुई है पीड़िता

गौरतलब है कि इस घटना के बाद से ही 22 वर्षीय विवाहिता पति और सास के साथ मकान में रहने वाली महिला काफी डरी और सहमी हुई है। इस मामले में इंस्पेक्टर राजेश कुमार पांडे का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story