×

Firozabad News: घंटों चिता पर रखी रही लाश, मां ने रखी ये शर्त, ग्राम पंचायत सचिव की संदिग्ध हालात में हुई थी मौत

Firozabad News Today: अंतिम संस्कार कराने के लिए पहुंची पुलिस को भी विरोध का सामना करना पड़ा। आखिर में आरोपी पक्ष की वीडियो रिकॉर्डिंग बनाने के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।

Brajesh Rathore
Published on: 17 Nov 2022 3:22 AM GMT
Firozabad Death of Gram Panchayat Secretary
X

Firozabad Death of Gram Panchayat Secretary (photo: social media ) 

Firozabad News: फिरोजाबाद में ग्राम पंचायत सचिव की मौत के बाद बुधवार को शमशान घाट पर विवाहिता की मां ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। जिसके चलते अंतिम संस्कार के लिए शमशान घाट पर मृतका का शव चार घंटे तक रखा रहा। अंतिम संस्कार कराने के लिए पहुंची पुलिस को भी विरोध का सामना करना पड़ा। आखिर में आरोपी पक्ष की वीडियो रिकॉर्डिंग बनाने के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।

पुलिस अब इस मामले की गहनता से जांच-पड़ताल करने में जुट गई है। दिव्या शर्मा पुत्री प्रदीप शर्मा जोकि जिला फिरोजाबाद के एका ब्लॉक में ग्राम पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत थी। उसकी टूंडला निवासी अभिषेक झा पुत्र अनूप झा से प्यार हो गया था। दोनों ने पांच वर्ष पूर्व 2017 में लव मैरिज की थी। जिसके बाद दिव्या के पास दो छोटी बच्चियां आराध्या एवं कौशिकी हैं। मृतका की मां मृदुला और मामा एस के समाधिया का आरोप है कि उनका दामाद शराबी है। वह आएदिन दहेज के लिए उनकी पुत्री को मारता-पीटता था। उसके शरीर पर कई जगह चोटों के भी निशान हैं। आरोपी ने उनसे सब कुछ छीन लिया था। अब उनके पास एक मात्र पंचवटी कॉलोनी में मकान रह गया है। उनके दामाद ने ही उनकी पुत्री की हत्या की है।

बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद विवाहिता का शव शमशान घाट ले जाया गया, तो मृतका की मां ने शव का अंतिम संस्कार नहीं होने दिया। वे अपनी दोनों नातिनों के भविष्य के लिए संपत्ति उनके नाम करने की जिद पर अड़ गईं। सूचना के बाद टूंडला पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस को काफी विरोध भी झेलना पड़ा।

उपचार के लिए ले जाया समय तोड़ा दम

पुलिस के अनुसार दिव्या अपने पति अभिषेक के साथ मंगलवार को एका ब्लॉक जा रही थी। दोनों सिकरारी के पास पहुंचे, तभी अचानक दिव्या को प्यास लगी। पानी पीने के बाद अचानक उसकी तबियत खराब हो गई। जब उसको उपचार के लिए ले जाया गया तो उसने दम तोड़ दिया। आखिर में श्मशान में मौजूद लोगों के समझाने और आरोपी पक्ष द्वारा मृतका की दोनों बच्चियों के नाम उनके हिस्से की संपत्ति करने की बात वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान कहने पर पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार हो सका।

इस दौरान शमशान घाट पर मौजूद लोगों द्वारा कई तरह की चर्चाएं बनी रहीं। कोई हत्या का आरोप लगा रहा था, तो कोई इसे एक हादसा बता रहा था। इसके अलावा विवाहिता की मौत के बाद पति को नौकरी मिलने की चर्चाओं का दौर भी गरमाता रहा।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story