×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

Firozabad News: ओमप्रकाश राजभर बोले, सपा में परिवार की लड़ाई है, वो गरीब मजदूर की लड़ाई नहीं लड़ सकते

Firozabad News Today: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर फिरोजाबाद में कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे।

Brajesh Rathore
Published on: 13 Nov 2022 1:59 PM GMT
Firozabad News
X

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर

Firozabad News Today: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर फिरोजाबाद में कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे, वह मैनपुरी उप चुनाव, अखिलेश यादव, शिवपाल और निकाय चुनाव पर बोले। मैनपुरी में लोकसभा चुनाव हो रहा है, कितना रेस्पॉन्स आ रहा है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मैनपुरी ने रमाकांत कश्यप को वहां उम्मीदवार बनाया है और मुजफ्फरनगर से जो खतौली सीट है वहां से रमेश प्रजापति को मैदान में उतारा है। हमारे नेता लोग गांव गांव जाकर यह बता रहे हैं कि हम क्यों लड़ रहे हैं।

हमारी पार्टी अकेले दम पर पूरे उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेगी: ओम प्रकाश

पत्रकारों ने पूछा आप चाचा भतीजे दोनों के करीब रहे हैं पहले अखिलेश यादव के साथ अब शिवपाल यादव के साथ हैं आपको क्या लगता है यह चाचा भतीजे एक होंगे। राजभर ने कहा कि हम काफी कोशिश करके अखिलेश यादव और शिवपाल दोनों को एक साथ ले आए, लेकिन अखिलेश यादव उन्हें अपने साथ नहीं रख पाए, वह नहीं चाहते कि परिवार एक रहे, उन्हीं के परिवार से अर्पणा अलग हुईं, उन्ही के परिवार से शिवपाल अलग हुए, जिस परिवार में एकता नहीं है। वहां नुकसान तो होना तय है। क्या आपकी पार्टी निकाय चुनाव लड़ेगी इस सवाल पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि हमारी पार्टी अकेले दम पर पूरे उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेगी।

जनता की लड़ाई की जगह अपने परिवार में उलझ गए अखिलेश: राजभर

सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर आजकल प्रदेश में अपने दल की जड़ें जमाने मे लगे हैं। जगह जगह कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से अपने दल की जड़ें जमाने में, राजनीतिक विकल्प बनने को निकले हैं। प्रत्येक जगह अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से ये संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं। प्रदेश में सपा आगे नहीं बढ़ सकती वो अपने परिवार की लड़ाई से कमजोर है। जनता की लड़ाई की जगह अपने परिवार में उलझ गए हैं। ऐसी स्थिति में भाजपा को सीधे हम टक्कर दे सकते हैं।

प्रदेश में बसपा की बहिन जी काफी कमजोर

प्रदेश में बसपा की बहिन जी काफी कमजोर हैं। हमारी पार्टी दलित शोषित पिछडों अल्पसंख्यक की लड़ाई लड़ सकती है। सभाओ में होती भीड़ से ओमप्रकाश राजभर गदगद दिखाई दिए।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story